Muslim Youth Hindu Girl Hotel : राजधानी के होटल में इस हाल में मुस्लिम युवक के साथ मिले विवाहित हिन्दू महिला, एक ही रूम कर रहे थे ऐसा काम

Ads

Bhopal के रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में युवक-युवती के मिलने पर विवाद खड़ा हो गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 11:41 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 11:45 PM IST

Muslim Youth Hindu Girl Hotel / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • होटल में अलग-अलग कमरे बुक करने के बाद दोनों एक ही कमरे में मिले।
  • बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने होटल में हंगामा किया।
  • Bajrang Dal के विरोध के बाद पुलिस युवक को थाने ले गई।

भोपाल: Muslim Youth Hindu Girl Hotel मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन इलाके में स्थित एक निजी होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची बजरिया थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

अलग कमरे लेकर एक ही रूम में मिले

मिली जानकारी के अनुसार, रायसेन की रहने वाली एक विवाहित युवती भोपाल आई थी और रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में रुकी थी। Bhopal News  बताया जा रहा है कि युवक और युवती ने होटल में पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग कमरे बुक किए थे, लेकिन जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ दबिश दी, तो दोनों एक ही कमरे में पाए गए।

हंगामे के बाद कार्रवाई

होटल के अंदर ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई शुरू कर दी, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही बजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है और युवती के परिजनों को भी सूचित किया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-

मामला कहाँ का है?

Bhopal के रेलवे स्टेशन इलाके के एक निजी होटल का मामला है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

युवती के बारे में क्या जानकारी है?

बताया गया कि युवती रायसेन की रहने वाली और विवाहित है।