भोपाल : MP Congress Formula : मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार कांग्रेस ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए नया फॉर्मूला अपनाया है। अब ब्लॉक अध्यक्षों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच होगी।
MP Congress Formula : इस नए बदलाव का उद्देश्य प्रदेश में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाना और उन्हें बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा करना है। कांग्रेस का मानना है कि युवा नेतृत्व ही पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती देगा।
MP Congress Formula : कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार का कहना है कि पार्टी राहुल गांधी के विजन के तहत आगे बढ़ रही है और संगठन में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जगह देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के इस फैसले पर बीजेपी ने चुटकी लेते हुए तंज कसा है। बीजेपी का कहना है कि यह फैसला कांग्रेस के आंतरिक संघर्ष और अनुभवहीन नेतृत्व की ओर इशारा करता है।