जकार्ता, 15 फरवरी (एपी) इंडोनेशिया की सेना ने रविवार को कहा कि जून के अंत तक मानवीय और शांति मिशन के लिए गाजा में संभावित तैनाती के लिए उसके आठ हजार सैनिक तैयार होने की उम्मीद है।
अमेरिक के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्ध के बाद गाजा के पुनर्निर्माण को लेकर पेश योजना के एक महत्वपूर्ण तत्व सैनिकों की तैनाती की तरफ इंडोनेशिया की यह पहली ठोस प्रतिबद्धता है।
इंडोनेशियाई सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल डोनी प्रमोनो ने कहा कि इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बलों (टीएनआई) ने गाजा में सैनिकों की प्रस्तावित संरचना और तैनाती के लिए समयसीमा को अंतिम रूप दे दिया है। हालांकि, सरकार ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि तैनाती कब होगी।
उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, ‘‘सैद्धांतिक रूप से, हम कहीं भी तैनात होने के लिए तैयार हैं। हमारे सैनिक पूरी तरह से तैयार हैं और सरकार द्वारा औपचारिक मंजूरी मिलते ही उन्हें कम समय में भेजा जा सकता है।’’
प्रमोनो ने कहा कि सेना ने 12 फरवरी को हुई बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर इस मिशन के लिए 8,000 कर्मियों की एक संयुक्त ब्रिगेड तैयार की है।
एपी धीरज रंजन
रंजन