Gorakhnath Math Mathadhish: ‘दलित को गोरखपुर मठ का पीठाधीश्वर बनाकर दिखाइए…है हिम्मत’ कांग्रेस नेता ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया ओपन चैलेंज
Ajay Kumar Lallu on CM Yogi: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- 'हिम्मत है तो गोरखनाथ मठ का पीठाधीश्वर बदलिए'
Ajay Kumar Lallu on CM Yogi | Photo Credit: IBC24
- अजय कुमार लल्लू ने जनआक्रोश सभा में योगी सरकार को घेरा
- उन्होंने योगी सरकार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया
- गोरखनाथ मठ के पीठाधीश्वर को लेकर उन्होंने सरकार को चुनौती दी
नई दिल्ली: Ajay Kumar Lallu on CM Yogi उत्तर प्रदेश के विशनपुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को ‘जनआक्रोश सभा’ को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
योगी सरकार पर साधा निशाना
UP News जनआक्रोश सभा के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि ‘योगी आदित्यनाथ जी आप दलित के घर भोजन करने जाते हैं। कहते हैं सारे हिंदू एक हैं। आप कहते हैं कि मुसलमानों से खतरा है। उन्होंने आगे कहा कि आप लगातार नौजवानों को भड़काते हैं। नारा देते हैं बटोगे तो कटोगे।
उन्होंने ने कहा कि यदि आप के अंदर हिम्मत है, सभी को हिन्दू भाई मानते हैं तो किसी दलित, पिछड़ा, आदिवासी या ब्राह्मण को गोरखनाथ मठ का पीठाधीश्वर घोषित करिये। मैं मान जाउंगा आप हिंदू का सम्राट है।
इन्हें भी पढ़े:-
- इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार, नौकरी में लाभ, लेकिन प्रेम और शादी में रहें अलर्ट, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
- Vande Bharat: The Kerala Story 2.. ट्रेलर रिलीज, विवाद शुरू! पर्दे पर आने से पहले ही बन गई बहस का केंद्र, जानिए आखिर क्यों रहा बवाल?
- Chhattisgarh Fake Degree Fraud : बिना पढ़े बन गए डॉक्टर! दिल्ली पोस्ट ऑफिस का फर्जी डायरेक्टर बनकर लूटे करोड़ों, लैपटॉप खुला तो उड़े पुलिस के होश

Facebook


