MP Weather Updates Today : सूरज का सितम! भट्टी की तरह दहक रहा है पूरा मध्य प्रदेश, 31 मई तक रहेगा लू का सबसे खौफनाक दौर, 41 जिलों में हाई अलर्ट

Ads

Madhya Pradesh में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने 41 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, जबकि निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

MP Weather Updates Today / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के 41 जिलों में लू का अलर्ट जारी
  • निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना में रेड अलर्ट, पारा 46°C पार होने की आशंका
  • मौसम विभाग ने दोपहर में घर से बाहर न निकलने की एडवाइजरी जारी की

भोपाल: MP Weather Updates Today  मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज के तेवरकड़े हो गए हैं। पूरा प्रदेश भट्टी अब भट्टी की तरह तप रहा है। सुबह-सुबह ही पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 मई तक गर्मी का यह दौर अपने पीक पर रहेगा। इसी भीषण स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 41 जिलों में लू की चेतावनी जारी कर दी है।

इन ज़िलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे मध्य प्रदेश के कई हिस्सों के लिए बेहद भारी रहने वाले हैं। विभाग ने निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है, जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। इसके अलावा ग्वालियर, भिंड, मुरैना, सागर और रीवा समेत 21 जिलों में लू का ‘ऑरेंज अलर्ट’ रहेगा।

MP Weather Updates Today  इन ज़िलों में येलो अलर्ट

वहीं राजधानी भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और छिंदवाड़ा सहित 20 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां तापमान 43 से 45 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इंदौर, देवास और धार समेत बाकी हिस्सों में भी तेज गर्मी का असर साफ देखा जाएगा।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

प्रदेश में लगातार पैर पसार रही इस भीषण गर्मी और लू के दौर को देखते हुए मौसम विभाग ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस गर्मी में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें और जब तक कोई बहुत जरूरी काम न हो, दोपहर के वक्त अपने घरों से बाहर न निकलें।

इन्हें भी पढ़ें :