MP Me Baarish Hogi Ya Nahi : MP में मानसून ने दिया बड़ा झटका! जुलाई में अधूरा रह गया बारिश का कोटा, अब इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मध्य प्रदेश में जुलाई के दौरान सामान्य से 13% कम बारिश दर्ज की गई है। 43 जिलों में औसत से कम वर्षा होने के बाद मौसम विभाग ने 4 और 5 अगस्त से कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है.

MP Me Baarish Hogi Ya Nahi : MP में मानसून ने दिया बड़ा झटका! जुलाई में अधूरा रह गया बारिश का कोटा, अब इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

MP Me Baarish Hogi Ya Nahi / Image Source : AI

Modified Date: August 2, 2026 / 10:29 am IST
Published Date: August 2, 2026 10:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • जुलाई में मध्य प्रदेश में सामान्य से 13% कम बारिश हुई।
  • 43 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई।
  • 4 और 5 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया

भोपाल : MP Me Baarish Hogi Ya Nahi : मध्य प्रदेश में मानसून का जुलाई का कोटा अधूरा रह गया है, जिससे प्रदेश भर में औसत से 13% कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य के 43 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि अलीराजपुर, दतिया, मुरैना, श्योपुर और रीवा जैसे 5 जिलों में तो 10 इंच का आंकड़ा भी पार नहीं हो सका है। अगस्त की शुरुआत में भी इंद्रदेव ज्यादा मेहरबान नहीं दिखे हैं, हालांकि मौसम विभाग ने अगले हफ्ते से तेज बारिश की उम्मीद जताई है।

20 इंच से ज्यादा बारिश

एक तरफ जहां 5 जिलों में स्थिति चिंताजनक है, वहीं दूसरी तरफ सीहोर, बालाघाट, सिवनी, देवास, डिंडौरी और बुरहानपुर जिलों में 20 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। Aaj Ka Mausam मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अगले 48 घंटों में राज्य में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। अगले दो दिनों तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत पूरे मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

इन ज़िलों में होगी अच्छी बारिश

हालांकि, अगस्त के दूसरे सप्ताह की शुरुआत से मौसम का मिजाज बदलने वाला है,जहाँ4 अगस्त छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 5 अगस्त को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज जिलों के लिए भारी बारिश (हैवी रेन) का अलर्ट जारी किया गया है।जुलाई में कम बारिश के चलते सूखे के संकट से जूझ रहे मध्य प्रदेश के किसानों और आम नागरिकों के लिए 4 और 5 अगस्त से शुरू हो रहा भारी बारिश का यह दौर बड़ी राहत ला सकता है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.