BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

MP Police Reel Ban: अब वर्दी में रील बनाना पड़ेगा भारी! DIG ने जारी किया सख्त आदेश, सिविल ड्रेस में भी रील नहीं बना सकेंगे पुलिसकर्मी

MP Police Reel Ban: अब वर्दी में रील बनाना पड़ेगा भारी! DIG ने जारी किया सख्त आदेश, सिविल ड्रेस में भी रील नहीं बना सकेंगे पुलिसकर्मी

MP Police Reel Ban | Image Source | IBC24

MP Police Reel Ban | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 08 Jul 2025 | 1:57 pmModified: 08 Jul 2025 | 1:58 pm
HIGHLIGHTS
  1. वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा महंगा,
  2. रीवा रेंज में DIG का एक्शन मोड,
  3. वायरल पुलिस पर गिरेगी गाज,

भोपाल : MP Police Reel Ban: अब पुलिसकर्मियों को रील बनाना महंगा पड़ सकता है। दरअसल पुलिसकर्मियों में रील बनाने की बढ़ती दीवानगी को लेकर रीवा रेंज के डीआईजी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों की तरह पुलिसकर्मियों में भी बढ़ते रील बनाने के रोग पर संज्ञान लिया है और इसे रोकने के लिए कड़वी दवा के रूप में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब कई पुलिसकर्मी भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने, लाइक और व्यू बढ़ाने तथा फॉलोअर्स पाने के लिए रील बनाने लगे हैं। रीवा रेंज के हर जिले में कई पुलिसकर्मी इस तरह की रील्स बना रहे हैं।

Read More : MP Weather News Today: प्रदेश में मूसलधार बारिश का कहर, अगले 5 दिन भारी! 55 जिलों में तेज बारिश और बाढ़ का अलर्ट

MP Police Reel Ban: हाल ही में सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वे ड्यूटी के दौरान काम करते हुए फिल्मी गाने पर रील बना रही थीं। रील वायरल होने के बाद डीआईजी ने रीवा जोन के सभी जिलों को पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से रील बनाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि कोई भी पुलिसकर्मी, चाहे वर्दी में हो या सिविल ड्रेस में, रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा नहीं करेगा। यदि कोई ऐसा करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी द्वारा जारी आदेश सभी थाना प्रभारियों को पढ़कर सुनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश तीन दिन के रोल कॉल में सभी पुलिस कर्मचारियों को सुनाया जाएगा और रोजनामचा में दर्ज किया जाएगा। इसके बावजूद यदि कोई पुलिसकर्मी रील बनाकर वायरल करता है, तो वह कार्रवाई के दायरे में आएगा।

Read More : Bhopal Viral Video: डैम पर पिकनिक मनाने पहुंचे लोग, सामने आ गया मगरमच्छ! अब वायरल वीडियो देख उड़े होश

MP Police Reel Ban: रीवा में पदस्थ उपनिरीक्षक विकास सिंह सिंगौर सोशल मीडिया पर खासे चर्चित हैं। उनके कई वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो चुके हैं। इनमें कुछ वीडियो उन्होंने वर्दी में फिल्मी गानों पर बनाए थे। पहले वे सोहागी थाने में पदस्थ थे और वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात हैं।इससे पहले भी चुनाव के दौरान राजनीतिक दल से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने पर सोहागी थाने में पदस्थ एक आरक्षक को निलंबित किया जा चुका है। कुछ माह पूर्व न्यायालय में पदस्थ एक महिला प्रधान आरक्षक की रील वायरल होने पर जांच के आदेश दिए गए थे।सतना जिले में शायद ही कोई ऐसा थाना हो, जहां के कुछ पुलिसकर्मियों ने वर्दी में रील बनाकर साझा न की हो। महिला थाना प्रभारी श्वेता मौर्य के फेसबुक समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स पर बीस हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनकी रील्स अक्सर सोशल मीडिया पर अपलोड होती रहती हैं।एसआई नेहा ठाकुर भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। कोलगवां, कोतवाली और पुलिस लाइन की कई महिला आरक्षक भी रील बनाकर साझा करती हैं।

Read More : Vijay Sharma Statement: “बंदूक छोड़िए, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई”, जंगलों में छिपे नक्सलियों को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की चेतावनी

MP Police Reel Ban:  डीआईजी के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पुलिस जैसा अनुशासित विभाग, जो समाज की सुरक्षा और सेवा का प्रतीक है, उसमें इस तरह का कार्य पुलिस के पद व गरिमा के प्रतिकूल है। इससे जनता के बीच पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचता है। आदेश में यह भी कहा गया है कि किसी भी पुलिसकर्मी को विभागीय कार्यों के अतिरिक्त कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने का अधिकार नहीं है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि इस सख्त आदेश के बाद पुलिसकर्मी रील्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने के चस्के से कैसे दूरी बना पाते हैं।

Read More : Indigo Flight Cancelled: राजधानी एयरपोर्ट पर मानसून इफेक्ट! फ्लाइट कैंसिल और टाइमिंग में हुआ बदलाव, यात्रियों की संख्या में आई भारी गिरावट

MP Police Reel Ban: इधर आईजी रीवा गौरव राजपूत भी पुलिस कर्मियों द्वारा वर्दी में रील बनानें को लेकर शख्त हुए हैं उन्होंने DIG रीवा को आदेशित किया है कि आदेश जारी करें की भी पुलिस कर्मी अगर वर्दी या सिविल में कोई रील बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड/वायरल करता है तो उसपर शख्त कार्यवाही की जाए। जिसके बाद DIG रीवा ने आदेश जारी आदेश में कहा है अत्यधिक पुलिसकर्मी वर्दी में अथवा सिविल में अपनी रील बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करते हैं। पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में रहकर किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा ऐसा किया जाना अनुशासन के सर्वथा विपरीत होकर उसकी पद एवं गरिमा के भी प्रतिकूल है जिससे आज जनता के मध्य पुलिस की छवि पर भी अत्यधिक प्रतिकूल परिलक्षित होता है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नहीं, रीवा रेंज में डीआईजी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में या सिविल ड्रेस में रील नहीं बना सकता। ऐसा करना विभागीय नियमों का उल्लंघन है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: MP Police Reel Ban: Policemen will not be able to make reels even in civil dress, DIG issued strict order,

शहर की खबरें
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am