MP Political News: ‘राहुल गांधी माओवादी, आतंकवादी, ISI के इशारे पर बयान दे रहे हैं’, बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, कांग्रेस ने दिया ये जवाब
MP Political News: ‘राहुल गांधी माओवादी, आतंकवादी, ISI के इशारे पर बयान दे रहे हैं’, बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, कांग्रेस ने दिया ये जवाब

MP Political News, Political News, Rahul Gandhi Statement, BJP Reaction Bhopal, Ramashwar Sharma Reaction, Congress BJP Conflict, Generation Z Leadership, Bhopal Politics 2025, Rahul Gandhi Speech Bhopal, Bhopal BJP MLA, Congress Response Rahul Gandhi, Political Debate Bhopal, Youth Leadership India, Political Siyasat Bhopal, Bhopal Congress Spokesperson, Bhopal National Politics, Bhopal Court Case Politics
- राहुल गांधी के 'GEN Z' बयान पर मचा बवाल,
- बीजेपी ने उठाए बड़े आरोप,
- कांग्रेस ने दिया जवाब,
भोपाल : MP Political News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है। राहुल गांधी ने कहा था कि जनरेशन Z को देश के नेतृत्व की जिम्मेदारी उठानी चाहिए और उन्हें अपनी आवाज उठाने के लिए आगे आना चाहिए। इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
रामेश्वर शर्मा ने कहा की क्रांतिकारियों ने देश के लिए बलिदान इसलिए नहीं किया था कि एक अबोध बच्चा देश का नेता प्रतिपक्ष बनेगा और भारत के लोकतंत्र को जलाने का सपना देखेगा। गांधी और अंबेडकर के देश में क्या हिंसा फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी। तुम सत्ता के इतने भिखारी हो गए हो कि अब देश में आग लगाना चाहते हो। विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत में षड्यंत्र कर रहे हो। राहुल गांधी माओवादी, आतंकवादी, और पाकिस्तान की ISI से प्रेरित होकर बयान दे रहे हैं। बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि इस मामले में न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए और उन्होंने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से भी अपील की कि वह राहुल गांधी को समझाएं और इस प्रकार के बयान देने से रोकें।
MP Political News: इस बयान पर कांग्रेस के पूर्व विधायक और प्रवक्ता शैलेंद्र पटेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा की मुझे बीजेपी नेताओं की सोच पर तरस आता है। राहुल गांधी ने क्या गलत कहा। उन्होंने युवाओं से देश का नेतृत्व करने की बात की और अपने अधिकारों के लिए आगे आने की बात की। हिंसा भड़काने और आग लगाने वाली बात कहां से आ गई। क्या नेपाल का उदाहरण देकर वह पूरे युवा समाज को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। राजनीतिक बयानबाजी के इस दौर में दोनों पक्षों की ओर से शुरू हो गया हैं अब देखने वाली बात होगी की इस मुद्दें पर सियासत कहा तक जाता हैं।
इन्हे भी पढ़ें
- नाबालिग को घर से भगाकर जंगल में रखा, फिर दो दिनों तक किया दरिंदगी, अब आरोपी की गिरफ्तारी से सब हिल गए
- गुना में छत्तीसगढ़ से आई मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, 45 सालों की परंपरा का जबरदस्त नजारा, जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाएगा
- ‘नगर निगम मैंने बनवाया, अब मुझे ही तुड़वाना पड़ेगा’, विधायक पुत्र ने अधिकारी को दी धमकी, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राहुल गांधी ने कहा था कि "जनरेशन Z को देश का नेतृत्व करना चाहिए" और युवाओं को अपनी आवाज उठाने के लिए आगे आना चाहिए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Political News: Rahul Gandhi's 'Gen Z' statement sparks political uproar
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm