MP Shram Vibhag Budget 2026: मजदूरों के हित में बड़ा कदम, श्रम विभाग के लिए इतने करोड़ रुपए का प्रावधान, वित्त मंत्री ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

MP Shram Vibhag Budget 2026: मजदूरों के हित में बड़ा कदम, श्रम विभाग के लिए इतने करोड़ रुपए का प्रावधान, वित्त मंत्री ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

MP Shram Vibhag Budget 2026: मजदूरों के हित में बड़ा कदम, श्रम विभाग के लिए इतने करोड़ रुपए का प्रावधान, वित्त मंत्री ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

MP Shram Vibhag Budget 2026

Modified Date: February 18, 2026 / 12:01 pm IST
Published Date: February 18, 2026 12:01 pm IST

भोपाल: MP Shram Vibhag Budget 2026 मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए आम बजट पेश हो गया है। बुधवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बतौर वित्त मंत्री यह बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित

MP Shram Vibhag Budget 2026 वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा- सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए श्रम विभाग के लिए 1335 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान प्रस्तावित किया है। इस बजट का उद्देश्य मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों और गरीब वर्ग को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अब तक राज्य में 4 करोड़ 61 लाख से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं। इससे बड़ी संख्या में लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है।

वहीं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में अब तक 3 करोड़ 64 लाख लोगों का पंजीयन हो चुका है। इस योजना के तहत दुर्घटना की स्थिति में बीमा सुरक्षा दी जाती है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से भी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। इस योजना में अब तक 1 करोड़ 54 लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीयन कराया है, जिससे उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।