MP Budget 2026 Updates: गोवंश के लिए अनुदान राशि में सरकार ने की बढ़ोतरी, अब मिलेगा इतना पैसा, वित्त मंत्री ने बजट भाषण में किया ऐलान

गोवंश के लिए अनुदान राशि में सरकार ने की बढ़ोतरी, MP Budget 2026 Updates: Cow subsidy amount increased

MP Budget 2026 Updates: गोवंश के लिए अनुदान राशि में सरकार ने की बढ़ोतरी, अब मिलेगा इतना पैसा, वित्त मंत्री ने बजट भाषण में किया ऐलान

MP Budget 2026 Live Updates:

Modified Date: February 18, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: February 18, 2026 11:28 am IST

भोपालः MP Budget 2026 Updates: मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए आम बजट पेश हो गया है। बुधवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बतौर वित्त मंत्री यह बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने गौशालाओं में गोवंश के लिए अनुदान 20 से 40 रुपए प्रति गोवंश करने की घोषणा की।

मंत्री देवड़ा बोले- मुख्यमंत्री वृंदावन योजना शुरू की जा चुकी

MP Budget 2026 Updates: मंत्री देवड़ा ने कहा कि जो कहा सो किया। हमारी सरकार के लिए बजट संवैधानिक दायित्वों के साथ कथनी करनी का वादा भी है। पिछले बजट भाषण के ये काम हो चुके हैं। 21,630 करोड़ की मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना मंजूर की जा चुकी है। ग्राम विकास पर केंद्रीय मुख्यमंत्री वृंदावन योजना शुरू की जा चुकी है। अहिल्या बाई कौशल विकास योजना शुरू की जा चुकी है।

2047 तक प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22 लाख 35 हजार रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य

वर्ष 2047 तक प्रदेश को दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही, वर्ष 2047 तक प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22 लाख 35 हजार रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर हाथ को काम, हर युवा को रोजगार मिलेगा। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है। हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले ये हमारा संकल्प है।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।