MP Weather Update News : तपती गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न! राजधानी समेत 28 जिलों में आंधी-बारिश का हाई अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है, लेकिन मौसम विभाग ने 28 जिलों में आंधी और तेज हवाओं का हाई अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

MP Weather Update News : तपती गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न! राजधानी समेत 28 जिलों में आंधी-बारिश का हाई अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

MP Weather Update News / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 6, 2026 / 09:46 am IST
Published Date: May 6, 2026 9:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • बारिश से तापमान में गिरावट, लोगों को भीषण गर्मी से राहत।
  • भोपाल समेत 28 जिलों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट।
  • 10 मई से नया वेदर सिस्टम एक्टिव, मौसम में फिर बदलाव की संभावना।

भोपाल : MP Weather Update News  मध्य प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। हालाँकि, राहत के साथ-साथ मौसम विभाग ने भोपाल समेत प्रदेश के 28 जिलों में आंधी और बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।

Indore Temperature Drop 40 डिग्री के टॉर्चर से मिली राहत

पिछले एक महीने से लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बने हुए तापमान ने इंदौरवासियों को बेहाल कर रखा था। लेकिन अब बारिश के बाद यहाँ के लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा, हालांकि इसके बाद एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो सकता है।

Bhopal Rain Alert भोपाल और राज्य का हाल

आपकों बता दें की मध्य प्रदेश में दो वेदर सिस्टम एक्टिव होने के कारण 28 जिलों में आंधी और बारिश का खतरा मंडरा रहा है। प्रदेश में यह आंधी-बारिश का दौर लगातार पांचवें दिन भी जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही भोपाल समेत कई शहरों में दिन में गर्मी का अहसास रहेगा, जबकि शाम होते ही मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

10 मई से नया सिस्टम होगा एक्टिव

कुल मिलाकर, प्रदेश का मौसम अभी अस्थिर बना हुआ है। जहां बारिश से तापमान में गिरावट आई है, वहीं सक्रिय वेदर सिस्टम अपना असर दिखा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई से एक नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिसके बाद प्रदेश में गर्मी और बारिश का यह खेल जारी रहने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..