MP Weather Update News : तपती गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न! राजधानी समेत 28 जिलों में आंधी-बारिश का हाई अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है, लेकिन मौसम विभाग ने 28 जिलों में आंधी और तेज हवाओं का हाई अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में मौसम अस्थिर बना रह सकता है।
MP Weather Update News / Image Source : AI GENERATED
- बारिश से तापमान में गिरावट, लोगों को भीषण गर्मी से राहत।
- भोपाल समेत 28 जिलों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट।
- 10 मई से नया वेदर सिस्टम एक्टिव, मौसम में फिर बदलाव की संभावना।
भोपाल : MP Weather Update News मध्य प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। हालाँकि, राहत के साथ-साथ मौसम विभाग ने भोपाल समेत प्रदेश के 28 जिलों में आंधी और बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।
Indore Temperature Drop 40 डिग्री के टॉर्चर से मिली राहत
पिछले एक महीने से लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बने हुए तापमान ने इंदौरवासियों को बेहाल कर रखा था। लेकिन अब बारिश के बाद यहाँ के लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा, हालांकि इसके बाद एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो सकता है।
Bhopal Rain Alert भोपाल और राज्य का हाल
आपकों बता दें की मध्य प्रदेश में दो वेदर सिस्टम एक्टिव होने के कारण 28 जिलों में आंधी और बारिश का खतरा मंडरा रहा है। प्रदेश में यह आंधी-बारिश का दौर लगातार पांचवें दिन भी जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही भोपाल समेत कई शहरों में दिन में गर्मी का अहसास रहेगा, जबकि शाम होते ही मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना बनी रहेगी।
10 मई से नया सिस्टम होगा एक्टिव
कुल मिलाकर, प्रदेश का मौसम अभी अस्थिर बना हुआ है। जहां बारिश से तापमान में गिरावट आई है, वहीं सक्रिय वेदर सिस्टम अपना असर दिखा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई से एक नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिसके बाद प्रदेश में गर्मी और बारिश का यह खेल जारी रहने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj ka Panchang 6 May 2026 : सिद्ध योग का महा-संयोग! चमक सकती है आपकी किस्मत, आज इन शुभ घड़ियों में ही करें अपने काम की शुरुआत
- Kerala Hotel & Restaurant Strike : सावधान! आज नहीं मिलेगा बाहर का खाना, होटल-रेस्टोरेंट से लेकर ऑनलाइन ऐप तक सब रहेंगे बंद, जानें क्या है पूरा मामला?
- USA Flight Accident Video : रनवे पर खौफ का मंजर! लैंडिंग के दौरान विमान के साथ हो गया ये बड़ा हादसा, बाल-बाल बची 231 यात्रियों की जान , देखें हादसे का खौफनाक वीडियो

Facebook


