BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

आरक्षण’ पर राहुल राग..देश में नई आग! आरक्षण के मुद्दे पर खुद घिरती नजर आ रही कांग्रेस

Rahul’s anger on ‘reservation’: कांग्रेस सांसद और गांधी परिवार के सियासी वारिस राहुल गांधी विदेश जाए…बयान दें और विवाद न हो..ये कैसे संभव है…और मुद्दा भी ऐसा जो पूरे देश …

Rahul's anger on 'reservation'

Rahul's anger on 'reservation'

Dr.Anil Shukla
Published: 11 Sept 2024 | 12:05 amModified: 11 Sept 2024 | 12:06 am

भोपाल: Rahul's anger on 'reservation' लोकसभा चुनाव के दौरान आरक्षण और संविधान के मुद्दे पर भाजपा को घेरने वाली कांग्रेस अब खुद आरक्षण के मुद्दे पर घिरती नजर आ रही है..दरअसल कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष इस वक्त अमेरिका के दौरे पर हैं.. जहां एक इंटरव्यू के दौरान आरक्षण के सवाल पर दिए राहुल के जवाब पर देश में सियासी पारा चढ़ गया है। उनके बयान को बीजेपी ने पूरी शिद्दत से लपक लिया है । भाजपा, बसपा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याक्रमण की झड़ी लगा दी है। अब यहां मुद्दा ये नहीं रह गया कि राहुल ने दरअसल कहा क्या और उसमें गलत-सही क्या है। सच तो ये है कि आरक्षण पर अब तक बीजेपी को घेरने वाली कांग्रेस खुद उसी ट्रैप में फंसती नजर आ रही है ।

कांग्रेस सांसद और गांधी परिवार के सियासी वारिस राहुल गांधी विदेश जाए...बयान दें और विवाद न हो..ये कैसे संभव है...और मुद्दा भी ऐसा जो पूरे देश की सियासत को पलट कर रख दें...अमेरिका के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में जब राहुल गांधी से पूछा गया कि जाति के आधार पर आरक्षण कब तक जारी रहेगा ?

read more:  महबूबा ने राशिद की पार्टी पर साधा निशाना, कहा: केवल पीडीपी जेल में बंद युवाओं की बात करती है

इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब देश में निष्पक्षता होगी..साथ ही राहुल ने धार्मिक आजादी पर बोलते हुए भारत में सिख धर्म की स्थिति पर भी सवाल उठाए..

Rahul's anger on 'reservation' राहुल गांधी के विदेश में दिए इन बयानों ने देश में सियासी उबाल ला दिया...खुद को दलितों का इकलौता हमदर्द बताने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ने राहुल पर जोरदार हमला बोला...उन्होंने एक्स पर लिखा कि अब कांग्रेस पार्टी के सर्वेसर्वा राहुल गाँधी के इस नाटक से भी सर्तक रहें जिसमें उन्होंने विदेश में यह कहा है कि भारत जब बेहत्तर स्थिति में होगा तो हम SC, ST, OBC का आरक्षण खत्म कर देंगे, इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस वर्षों से इनके आरक्षण को खत्म करने के षडयंत्र में लगी है तो साथ ही दूसरे दलों ने भी राहुल के आरक्षण और सिखों पर दिए बयान पर नाराजगी जाहिर की..

read more:  भारत, यूएई ने खाड़ी देश में परमाणु संयंत्रों के संचालन संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए

आजादी के कई दशक बाद भी आरक्षण सबसे ज्वलनशील मुद्दा रहा है..जिसने भी आरक्षण के साथ थोड़ा भी हेरफेर करने की कोशिश की है..मूकी ही खाई है..तो वहीं जिस भी दल ने इसकी वकालत की है..उसे इसका फायदा जरूर मिला है..साथ ही सिखों को लेकर हमेशा घेरी जाने वाली कांग्रेस के लिए राहुल का बयान भी एक बड़ा मुद्दा बन गया है...ऐसे में राहुल गांधी के इन बयानों का कांग्रेस को कितना नफा होगा और कितना नुकसान..ये बड़ा सवाल है.. ?

नवीन सिंह के साथ विवेक पटैया आईबीसी 24 भोपाल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Rahul's anger on 'reservation'..new fire in the country! Congress seems to be surrounded on the issue of reservation

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am