चुनाव से पहले पुलिस महकमें में होंगे तबादले, राज्य निर्वाचन आयोग ने मांगी अधिकारियों की लिस्ट
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने एक ही जिले में और गृह जिले में जमे हुए पुलिस वालों के लिए निर्देश जारी किए हैं।
भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने एक ही जिले में और गृह जिले में जमे हुए पुलिस वालों के लिए निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर संघ ने जताई चिंता, प्रांत संघचालक बोले- पूरे प्रदेश में होगा जनजागरण कार्यक्रम
निर्देश के अनुसार 4 साल की अवधि में लगातार तीन साल तक एक ही जगह पर पदस्थ पुलिस अधिकारियों की जानकारी मांगी है। ऐसे में महकमें में चिंता का माहौल बन गया है। कयास लगाई जा रही है कि जल्द ही ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर इन अधिकारियों को जल्द ही दूसरे जिलों में ट्रांसफर किया जाएगा। तबादले के दायरे में आने वाले पुलिस अफसरों में एसपी, एएसपी, सीएसपी, डीएसपी, एसडीओपी, टीआई स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। आयोग के पत्र के बाद गृह विभाग ने सभी पुलिस अधीक्षकों से इसकी जानकारी तलब की है और इसका प्रमाण पत्र भी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

Facebook


