पूर्व CM कमलनाथ का ट्वीट! चुनाव पूर्व भगवान कहा जाने वाला अन्नदाता भाजपा नेताओं को देशद्रोही-दलाल-आतंकवादी नजर आ रहा

पूर्व CM कमलनाथ का ट्वीट! चुनाव पूर्व भगवान कहा जाने वाला अन्नदाता भाजपा नेताओं को देशद्रोही-दलाल-आतंकवादी नजर आ रहा

पूर्व CM कमलनाथ का ट्वीट! चुनाव पूर्व भगवान कहा जाने वाला अन्नदाता भाजपा नेताओं को देशद्रोही-दलाल-आतंकवादी नजर आ रहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: December 23, 2020 2:13 pm IST

भोपाल। पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर राष्ट्रीय किसान दिवस की सभी किसान भाइयों को बधाई दी है। साथ ही कहा है कि ‘‘कैसी शर्मनाक स्थिति है कि देश का अन्नदाता किसान आज अपनी मांगों को पूरी करने की गुहार को लेकर पिछले 27 दिन से कड़ाके की ठंड में देश की राजधानी की सीमाओं की सड़कों पर आंदोलन कर रहा है और केन्द्र की भाजपा सरकार हठधर्मिता व तानाशाही रवैया अपनाकर उनकी मांगों को अनसुना कर रही है।’’

ये भी पढ़ेः26 फरवरी को इंदौर से रवाना होगी रामायण एक्सप्रेस, श्रद्धालु भगवान राम के जीवन से जुड़े स्थलों का क…

पूर्व सीएम ने लिखा कि ‘‘35 से अधिक किसानों की अभी तक इस आंदोलन के दौरान जान जा चुकी है लेकिन चुनाव के पूर्व भगवान कहे जाना वाला अन्नदाता आज भाजपा नेताओं को देशद्रोही, दलाल, नक्सलवादी, आतंकवादी, सांप, बिच्छू, कुकुरमुत्ता पाकिस्तान-चीन-ख़ालिस्तान समर्थक नज़र आ रहा है, यह बेहद शर्मनाक है।

ये भी पढ़ेः विद्युत विभाग के सीनियर इंजीनियर पर उनकी ही जूनियर इंजीनियर ने लगाए…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com