Bhopal Twisha Death Case CBI Investigation : क्या CBI फिर करेगी रिमांड की डिमांड? क्राइम सीन रिक्रिएशन के बाद आज कोर्ट में पेश होंगे गिरिबाला और समर्थ, बढ़ा सस्पेंस

त्विषा मौत मामले में आज अहम दिन है। मुख्य आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की पांच दिन की CBI रिमांड पूरी हो रही है। 80-80 किलो की डमी और 34 मिनट के वीडियो के आधार पर क्राइम सीन रिक्रिएशन के बाद आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। CBI रिमांड बढ़ाने की मांग भी कर सकती है।

Bhopal Twisha Death Case CBI Investigation : क्या CBI फिर करेगी रिमांड की डिमांड? क्राइम सीन रिक्रिएशन के बाद आज कोर्ट में पेश होंगे गिरिबाला और समर्थ, बढ़ा सस्पेंस

Bhopal Twisha Death Case CBI Investigation

Modified Date: June 2, 2026 / 09:25 am IST
Published Date: June 2, 2026 9:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की 5 दिन की CBI रिमांड आज पूरी
  • 80-80 किलो की दो डमी के साथ किया गया क्राइम सीन रिक्रिएशन
  • 80-80 किलो की दो डमी के साथ किया गया क्राइम सीन रिक्रिएशन

भोपाल : Bhopal Twisha Death Case CBI Investigation :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा मौत मामले में आज एक बड़ा मोड़ आने वाला है। मामले के मुख्य आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की 5 दिनों की सीबीआई रिमांड आज पूरी हो रही है। सीबीआईआज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।

पांच दिन की रिमांड आज होगी पूरी

मिली जानकारी के अनुसार, गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह पिछले 5 दिनों से सीबीआई की कस्टडी में थे। इस 5 दिनों की रिमांड अवधि के दौरान जांच एजेंसी ने आरोपियों से पूछताछ की है। इसके साथ ही, मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई की टीम ने आरोपियों की मौजूदगी में घटना का क्राइम सीन रिक्रिएशन भी कराया है। आज कोर्ट में पेशी के दौरान सीबीआई जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत से आरोपियों की रिमांड की अवधि को और बढ़ाने की मांग कर सकती है।

CBI Crime Scene Recreation Bhopal कल 80-80 किलो के दो डमी के साथ हुआ रिक्रिएशन

आपकों बता दें की कल गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को सीबीआई की आठ से दस सदस्यों की एक बड़ी दोनों को लेकर क्राइम सीन पर पहुंची। । टीम के सदस्य इस समय मकान के तीसरे फ्लोर पर मौजूद हैं और वहां 80 किलों के दो डमी के साथ क्राइम सीन का री-क्रिएशन किया गया ।

34 मिनट के वीडियो के आधार पर हो रहा क्राइम रिक्रिएशन

आपकों बता दें की, जांच एजेंसी को 34 मिनट का एक नया वीडियो भी मिला है। यह वीडियो 13 मई को घर का ताला खुलने के बाद से लेकर क्राइम सीन को सील करने तक का है, जिसे एक आरक्षक से जब्त किया गया है। Crime Scene Recreation Dummy इस मामले से जुड़े आरक्षक राघवेंद्र सिंह ने क्राइम सीन सील करने की वीडियोग्राफी की थी। अब जांच एजेंसी इसी वीडियो को आधार बनाकर पूरे क्राइम सीन की स्टडी कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें :

 

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.