Agra Husband Wife Girlfriend Fight : ‘पति, पत्नी और वो’ का ड्रामा! गर्लफ्रेंड संग होटल में रंगरलियां मना रहा था पति, तभी पहुंच गई पत्नी, फिर बीच सड़क हुआ कांड

आगरा में पति, पत्नी और कथित गर्लफ्रेंड के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पत्नी ने अपने पति को एक होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर मारपीट और हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Agra Husband Wife Girlfriend Fight : ‘पति, पत्नी और वो’ का ड्रामा! गर्लफ्रेंड संग होटल में रंगरलियां मना रहा था पति, तभी पहुंच गई पत्नी, फिर बीच सड़क हुआ कांड

Agra Husband Wife Girlfriend Fight / Image Source : X

Modified Date: June 2, 2026 / 08:21 am IST
Published Date: June 2, 2026 8:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • पत्नी ने पति को कथित गर्लफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ा
  • विवाद बढ़ने पर सड़क पर दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई
  • पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आगरा : Agra Wife Beats Husband Girlfriend Video :  उत्तर प्रदेश के आगरा से पति, पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामे का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने पति और उसकी कथित गर्लफ्रेंड को रंगे हाथों को होटल में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट और हाथापाई हुई। इस पूरे घटना का वीडियो राहगीरों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Agra Husband Wife Girlfriend Fight क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, ताजगंज क्षेत्र में टीडीआई मॉल के पीछे स्थित एक होटल में एक शादीशुदा युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही युवक की पत्नी भी होटल धमक पड़ी और उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। होटल के अंदर ही दोनों महिलाओं के बीच बहस शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख युवक ने बीच-बचाव करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को होटल से बाहर निकाल दिया।

दोनों के बीच जमकर मारपीट

जब युवक की गर्लफ्रेंड स्कूटी से जाने लगी, तो पत्नी ने पीछा कर उसे नीचे खींच लिया और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद दोनों बाल पकड़कर सड़क पर भिड़ गईं और गर्लफ्रेंड ने पत्नी को सड़क पर कुछ दूर तक घसीटा। पलटवार करते हुए पत्नी ने अपने पति को भी चप्पलों से पीटा। हंगामा तब और बढ़ गया जब कथित गर्लफ्रेंड ने गुस्से में ईंट उठा ली, लेकिन युवक ने बीच में आकर उसे रोक लिया। इस पूरी मारपीट में पत्नी के कपड़े भी फट गए।

TDI Mall Agra Police Statement सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

बीच सड़क पर हो रहे इस विवाद को देखकर भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों महिलाओं को अलग कराया। इसके बाद गर्लफ्रेंड अपनी स्कूटी लेकर मौके से रवाना हो गई। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद भी अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.