Shivraj Singh Chouhan | Photo Credit: File
Shivraj Singh Chouhan Statement: भोपाल। 13 नवंबर को होने जा रहे चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां कड़ी मेहनत कर रही है। आज प्रचार के अंतिम दिन भी सभी पार्टी के नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल गांधी के जातिवाद वाले बयान पर शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए पहले राष्ट्र फिर कास्ट का नारा लगाया। शिवराज ने कहा कि, राहुल गांधी देश को तोड़ने में लगे हैं। देश को बांटने वाले हैं। राहुल गांधी देश हितेषी नहीं हैं। देश को तोड़ने वाले कभी सफल नहीं होंगे।
बुधनी में हो रहे उपचुनाव पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, बुधनी में जनता, बीजेपी और शिवराज एक है। यहां विकास की गंगा लगातार बही है और बह रही है। बुधनी मेरी आत्मा है। उपचुनाव में भारी बहुमत से जीतना है। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शिवराज ने कहा कि, झारखंड में डबल इंजन की सरकार होगी। झारखंड में वादा खिलाफी का चुनाव है। घुसपैठियों से जनता नाराज है। शिवराज ने कहा कि, सहयोगियों के साथ NDA सरकार बना रही है। कांग्रेस सम्भावित हार से घबराई है।
मध्यप्रदेश में खाद की कमी वाले मुद्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि, मध्यप्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। हमारे फर्टिलाइजर मिनिस्टर लगातार लगे हैं। खाद की उपलब्धता के लिए निरन्तर प्रयास जारी हैं। लगातार खाद पहुंचाई जा रही है। कांग्रेस केआरोप बेबुनियाद हैं।