Vishwas Sarang ke Bangle me Chori: सहकारिता मंत्री के सरकारी बंगले में चोरों ने लगाई सेंध, ताला तोड़कर ये सामान पार कर फरार हो गए चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Ads

Vishwas Sarang ke Bangle me Chori: सहकारिता मंत्री के सरकारी बंगले में चोरों ने लगाई सेंध, ताला तोड़कर ये सामान पार कर फरार हो गए चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 03:07 PM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 03:08 PM IST

Vishwas Sarang ke Bangle me Chori: सहकारिता मंत्री के सरकारी बंगले में चोरों ने लगाई सेंध, ताला तोड़कर ये सामान पार कर फरार हो गए चोर / Image: IBC24 Custopmized

HIGHLIGHTS
  • मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी
  • चोर मेडल और प्रशस्ति पत्र लेकर फरार हो गए
  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू

भोपाल: Vishwas Sarang ke Bangle me Chori प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल खाद्य एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरों ने सेंध लगा दी है। मामला सामने आते ही हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन को फिर से कटघरे में खड़ा किया जा रहा है, कहा जा रहा है कि जब मंत्रियों के बंगले ही सुरक्षित नहीं है तो फिर आम आदमी का क्या होगा?

Vishwas Sarang ke Bangle me Chori मिली जानकारी के अनुसार मामला टी.टी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां स्थित मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवास के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र उड़ा ले गए। मामले की जानकारी होते ही बंगले में हड़कंप मच गया। फिलहाल मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। इस घटना ने वीआईपी इलाकों में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें

मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी कहां हुई?

यह घटना भोपाल के टी.टी नगर थाना क्षेत्र में स्थित खाद्य एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवास में हुई है।

चोर बंगले से क्या-क्या सामान चुरा ले गए?

चोर स्टोर रूम का ताला तोड़कर मेडल और प्रशस्ति पत्र लेकर फरार हो गए।

चोरी की घटना का पता कैसे चला?

जब बंगले के स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ देखा गया तो घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

क्या पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है?

हाँ, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इस घटना के बाद क्या सवाल उठ रहे हैं?

मंत्री के सरकारी बंगले में चोरी होने के बाद वीआईपी इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।