Weather Update Today: मार्च की शुरुआत में ही आसमान से बरस रही आग! पारा 40°C के पास, मौसम विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी, होगा हाल-बेहाल
Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत होते ही गर्मी ने तेजी से असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई शहरों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।
mp weather/ image source: IBC24
- मार्च की शुरुआत में तेज गर्मी
- कई शहरों में 38 डिग्री पार
- मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा गर्मी
Weather Update News: भोपाल: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत होते ही गर्मी ने तेजी से असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई शहरों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को मार्च के शुरुआती दिनों में ही तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी महसूस हो रही है।
MP Weather News: इस समय प्रदेश के मालवा और निमाड़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय प्रदेश के मालवा और निमाड़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की जा रही है। इन इलाकों के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा है और कई शहरों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच गया है। इनमें रतलाम सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान की ओर से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण दिन के समय गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है।
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग (IMD) ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के असर से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना, हल्के कपड़े पहनना और धूप में निकलते समय सिर को ढकना जरूरी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- MP Sarkari Karmchari News: अब हर जिले के सरकारी दफ्तरों में बढ़ने वाली है सख्ती, सीएम खुद… अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बहुत जरूरी खबर
- Iran Israel War Update: ईरान पर आज होगा जबरदस्त प्रहार… डोनाल्ड ट्रंप ने दी खुली चेतावनी, खाड़ी देशों पर हमलों के बाद ईरानी राष्ट्रपति ने भी कर दिया बड़ा ऐलान
- Aaj Ka Panchang 08 March 2026: रंग पंचमी पर बन रहे शुभ संयोग, पढ़िए आज का पंचांग, इस समय पूजा-पाठ करने से मिलेगा खास लाभ
- Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल ने ईरान की ‘सबसे बड़ी ताकत’ पर किया हमला… तो ईरान ने चूर-चूर कर डाला दुश्मन का ये पॉश इलाका, सामने आई तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप

Facebook


