PM Modi Rajya Sabha Speech: ‘मोहब्बत की दुकान वाले लगा रहे मोदी की कब्र खोदने के नारे’, राज्यसभा में कांग्रेस पर पीएम मोदी का बड़ा वार, देखें वीडियो

PM Modi Rajya Sabha Speech: 'मोहब्बत की दुकान वाले लगा रहे मोदी की कब्र खोदने के नारे', राज्यसभा में कांग्रेस पर पीएम मोदी का बड़ा वार, देखें वीडियो

PM Modi Rajya Sabha Speech: ‘मोहब्बत की दुकान वाले लगा रहे मोदी की कब्र खोदने के नारे’, राज्यसभा में कांग्रेस पर पीएम मोदी का बड़ा वार, देखें वीडियो

PM Modi Rajya Sabha Speech/Image Source: ANI

Modified Date: February 5, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: February 5, 2026 6:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • PM मोदी तेरी कब्र खुदेगी वाले नारों पर किया पलटवार
  • 370 हटाई इसलिए वो मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं- PM
  • हम माओवाद की समस्या को जड़ से खत्म कर रहे हैं- PM

नई दिल्ली: PM Modi Speech in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे। प्रधानमंत्री ने उच्च सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे है। राज्यसभा में जैसे ही पीएम मोदी का संबोधन प्रारंभ हुआ विपक्ष की ओर से जोरदार हंगामा देखने को मिला। शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का उत्तर दे रहे है।

मोहब्बत की दुकान वाले मोदी की कब्र क्यों खोदना चाहते हैं? (PM Modi Speech in Rajya Sabha)

PM Modi Rajya Sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि उनकी नीतियों और निर्णयों के खिलाफ राजनीतिक विरोध इतना तेज है कि वे उनके खिलाफ चरम बयानबाज़ी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास के लिए किए गए उनके कदमों को देखकर विरोधी उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहे हैं। उन्होंने संसद में कहा कि हमने धारा 370 हटाई, पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों को जवाब दिया, ऑपरेशन सिंदूर किया, माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के साहसपूर्ण कदम उठाए, सिंधु जल समझौते को खत्म किया। इसलिए कुछ लोग मेरी कब्र खोदने की बातें कर रहे हैं।

पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला (PM Modi Parliament Address)

PM Modi Rajya Sabha Speech: मोदी ने यह भी कहा कि देश में विकास की राह अपनाने के बावजूद विपक्ष लगातार नफरत फैलाने वाले नारे लगा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में संसद के किसी सत्र में ऐसा नहीं गया, जिसमें उन पर गाली न दी गई हो। उन्होंने कहा कि मुझसे किसी ने पूछा था स्वास्थ्य का राज, मैंने कहा था कि रोज दो किलो गाली खाते हैं। प्रधानमंत्री ने नेहरू पर भी टिप्पणी की और कहा कि देश के साथ किए गए अन्याय को उन्होंने निलंबित कर दिया, फिर भी विपक्ष इस पर भी हमला कर रहा है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल देश का विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कहा कि हम विकसित भारत की जमीन तैयार कर रहे हैं। मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात क्यों करते हैं, ये संविधान और लोकतंत्र का अपमान है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।