MP News : सिवनी गौकशी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

सिवनी गौकशी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, Big action in Seoni cow slaughter case, bulldozer runs on the house of two accused

MP News : सिवनी गौकशी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

3 Officers Suspended

Modified Date: June 25, 2024 / 12:33 am IST
Published Date: June 24, 2024 5:42 pm IST

सिवनीः MP News मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में हुए गौकशी मामले के अब दो आरोपियों पर एक बार फिर बड़ा एक्शन हुआ है। प्रशासन ने दो आरोपियों के घर बुलडोजर चला दिया है। आरोपी आरोपी वाहिद खान और शादाब खान के घर को जमींदोज किया गया है। दोनों आरोपियों के घर के अवैध हिस्से को धवस्त किया गया है।

Read More : Wheat Stock Limit: गेहूं की जमाखोरी पर सरकार का बड़ा फैसला, कीमतों को काबू में करने के लिए उठाया ये कदम…

MP News बता दें कि मध्यप्रदेश के सिवनी में गौकशी के मामले की जांच उच्च स्तर पर जारी है। इस मामले में 4 पुलिकर्मी लाइन अटैच किए गए हैं। फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी वाहिद खान, शादाब खान और इरफान खान पर एनएसए लगाया गया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के निर्देश पर सिवनी कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है।

Read More : MLA Ramniwas Rawat Statement: ‘सही समय आने पर दूंगा इस्तीफा, कांग्रेस को जो करना है कर ले…’ विधायक रामनिवास रावत का बड़ा बयान

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि 17 जून को सिवनी के एक नदी और वन क्षेत्रों में गायों की हत्या कर उसे फेंक दिया गया था। जब गायों का शव मिला तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और मामले की जांच में जुट गई। मामले में कार्रवाई करते हुए एमपी पुलिस ने 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, 7 आरोपियों की तलाशी कर रहे हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।