राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब 3 हजार रुपए प्रति मानक बोरा होगी तेंदूपत्ता संग्रहण की दर, 500 रुपए का इजाफा

मध्यप्रदेश सरकार ने तेदुपत्ता संग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए तेदुपत्ता संग्रहण की दर बढोतरी कर दी है। 2022 के लिए सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहण की दर बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति मानक बोरा कर दी है।

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब 3 हजार रुपए प्रति मानक बोरा होगी तेंदूपत्ता संग्रहण की दर, 500 रुपए का इजाफा

Increasing remuneration rate of tendu patta

Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: April 28, 2022 8:26 am IST

भोपाल। collection of tendu leaves will be Rs 3 thousand: मध्यप्रदेश सरकार ने तेदुपत्ता संग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए तेदुपत्ता संग्रहण की दर बढोतरी कर दी है। 2022 के लिए सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहण की दर बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति मानक बोरा कर दी है। जिसके बाद अब मप्र में तेंदूपत्ता संग्रहण दर 3 हजार रुपए प्रति मानक बोरा के हिसाब से मिलेगी। इसके पहले 2021 तक संग्रहण दर 2500 रुपए प्रति मानक बोरा थी।

ये भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन पर किया साइबर हमला: माइक्रोसॉफ्ट रिपोर्ट में हुआ खुलासा

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 45 लाख तेंदूपत्ता संग्राहको को लाभ होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणा पर वन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण का काम राज्य लघु वनोपज संघ करती है, प्रदेश में 45 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक हैं जिनमें से 23 लाख संग्राहक जनजाति वर्ग के है। वहीं इनमें 40 फीसदी महिला संग्राहक भी हैं, जिन्हे सीधा लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 11 हजार ‘अवैध’ लाउडस्पीकर हटाए गए


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com