लंबी कश्मकश के बाद बीजेपी ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची, इन नेताओं को मिला मौका
लंबी कश्मकश के बाद बीजेपी ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची! BJP released the list of councillor candidates for Urban Body Election
vice president election
जबलपुर: BJP councillor candidates list लंबी कश्मकश के बाद बीजेपी ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने जबलपुर नगर निगम के भी सभी उन्यासी वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की है। शनिवार को सीएम शिवराज और वीडी शर्मा नामांकन रैली में शामिल होंगे।
BJP councillor candidates list बीजेपी ने अपने सभी पार्षद उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। जबलपुर में प्रत्याशियों की सूची में कई वार्डों में बाहरी वार्ड के लोगों को टिकट मिला है जिसका विरोध पहले ही पार्टी में देखा गया था। लिहाजा प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल की कवायद भी शुरू कर दी है।
पार्टी ने जातिगत समीकरणों को साधते हुए सिर्फ जिताऊ चेहरों को ही टिकट दिया है। वहीं, नाराजगी के सवाल पर पार्टी अनुशासन की दुहाई दे रही है।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए 18 जून नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख है। पार्टी के सभी पार्षद प्रत्याशी सीएम शिवराज और वीडी शर्मा की मौजूदगी में पर्चा दाखिल करेंगे।

Facebook


