Jaivardhan Singh Statement: ’25 साल नफरत फैलाने के लिए बधाई’…पीएम मोदी को लेकर ये क्या बोल गए कांग्रेस के पूर्व मंत्री, शराब कांड पर मांगा मंत्री का इस्तीफा

Jaivardhan Singh Statement: '25 साल नफरत फैलाने के लिए बधाई'...पीएम मोदी को लेकर ये क्या बोल गए कांग्रेस के पूर्व मंत्री, शराब कांड पर मांगा मंत्री का इस्तीफा

Jaivardhan Singh Statement: ’25 साल नफरत फैलाने के लिए बधाई’…पीएम मोदी को लेकर ये क्या बोल गए कांग्रेस के पूर्व मंत्री, शराब कांड पर मांगा मंत्री का इस्तीफा

Jaivardhan Singh Statement: '25 साल नफरत फैलाने के लिए बधाई'...पीएम मोदी को लेकर ये क्या बोल गए कांग्रेस के पूर्व मंत्री, शराब कांड पर मांगा मंत्री का इस्तीफा /image: Social Media

Modified Date: September 11, 2026 / 03:22 pm IST
Published Date: September 11, 2026 3:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोदी के 25 साल पर जयवर्धन सिंह का तीखा हमला
  • राहुल गांधी की परमिशन को लेकर BJP पर डर का आरोप
  • सागर कांड में मंत्री के इस्तीफे की मांग

भोपाल। Jaivardhan Singh Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi 25 Years Politics) के राजनीतिक करियर के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान ( BJP Seva Sankalp Abhiyan) पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) ने निशाना साधा है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि मोदी जी को बधाई हो, 25 साल नफरत फैलाने के लिए, 25 साल तक जनता को बांटने के लिए…उन्होंने आगे कहा कि आप एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिसके राज में पेट्रोल-डीजल के दाम डबल हो गए, पेट्रोल में इथेनॉल मिला दिया, आपको बधाई हो, आपके राज में सबसे अधिक पेपर लीक हुए, आपको बधाई हो, जैसे आपने आडवाणी जी को रिटायर्ड किया था, वैसे आप भी हो जाइए।

MP Congress News सीएम द्वारा कांग्रेस और बीजेपी सरकार की तुलना पर कहा कि देश का सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेज IIT है, मैनेजमेंट का सबसे अच्छा कॉलेज IIM है, देश में सबसे अच्छा इलाज एम्स में होता है, यह सभी कांग्रेस की सरकार में स्थापित हुए है। आज भी हम उस पर भरोसा करते हैं। यह कांग्रेस और नेहरू जी की ताकत है।

राहुल गांधी के दौरे की परमिशन नहीं मिलने पर कहा

राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे की परमिशन नहीं मिलने पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि सरकार परमिशन इसलिए नहीं दे रही है क्योंकि बीजेपी में राहुल गांधी का डर है। बीजेपी को पता है आज का जो युवा है वह राहुल गांधी को पसंद करते है, जिस तरीके से कोटा, प्रयागराज, देहरादून और पुणे में युवाओं ने समर्थन दिया है उससे बीजेपी डरी हुई है और परमिशन नहीं दी है, लेकिन हमें परमिशन की चिंता नहीं है, राहुल गांधी मध्य प्रदेश जरूर आएंगे।

शराब कांड पर मांगा मंत्री का इस्तीफा (Govind Singh Rajput Resignation)

Jaivardhan Singh Statement सागर में शॉर्ट एनकाउंटर पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि मूल बात यह है कि हादसा हुआ क्यों? भाजपा के राज में बिचौलियों का राज है, दलालों का राज है जो खुलेआम कारोबार कर रहे हैं, जब भी इस तरह का कोई घटनाक्रम होता है तो सरकार दूसरे राज्यों पर आरोप लगाती है, लेकिन हादसा तो आपके राज्य में हुआ है, इसलिए सवाल खड़ा होता है कि आपकी पुलिस क्या कर रही थी। मुख्यमंत्री जी अभी बताएं कि उनकी ही कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का समर्थक ही मुख्य आरोपी निकला है, मैं मांग करता हूं कि सरकार को गोविंद सिंह राजपूत का इस्तीफा लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.