MP Crime News: भाई ने की भाई की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, वजह जानकर हर कोई हुआ हैरान
MP Crime News: मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

MP Crime News/Image Credit: IBC24 File
- मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी।
- इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
- पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बालाघाट: MP Crime News: मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Bonus Share: सिर्फ 3 महीने में पैसा डबल, अब 2 पर 1 बोनस शेयर की बौछार, आज है रिकॉर्ड डेट
भाई ने इस वजह से की भाई की हत्या
MP Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बालाघाट के कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सावरी का है। यहां दो भाइयों के बीच एक एकड़ पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि, भाई ने अपने ही भाई को डंडो से पीटने के बाद उसपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस हमले में युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरतार कर लिया। पुलिस की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
अंबिकापुर में भी भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट
MP Crime News: वहीं छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी थी। बड़े भाई ने छोटे भाई से शराब पिलाने के लिए कहा लेकिन उसके भाई ने मना कर दिया। इसी बात पर बड़े भाई को गुस्सा आ गया और उसने अपने भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Brother killed brother, police reached the spot, everyone was shocked to know the reason
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm