Bolivia Plane crash Video: फिर बड़ा हादसा, रनवे से फिसलकर सड़क पर गिरा विमान, पलभर में थम गई इतने लोगों की सांसें, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Bolivia Plane crash Video: फिर बड़ा हादसा, रनवे से फिसलकर सड़क पर गिरा विमान, पलभर में थम गई इतने लोगों की सांसें, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Bolivia Plane crash Video | Photo Credit: IBC24
- हादसे में 12 लोगों की मौत हुई
- विमान रनवे से फिसलकर सड़क पर गिरा और कई वाहनों से टकराया
- विमान नए बैंक नोट्स को दूसरे हिस्सों में ले जा रहा था
नई दिल्ली: Bolivia Plane crash Video बोलीविया की राजधानी ला पाज के पास एल अल्टो शहर में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां बोलीविया एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान भयानक दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
Bolivia Plane crash Video मिली जानकारी के अनुसार, प्लेन के उड़ान भरने के दौरान मौसम खराब था और इसी कारण प्लेन सड़क पर खड़े वाहनों से टकरा गया। यह बोलीवियन एयर फ़ोर्स का एक हर्क्यूलिस विमान था, जो नये नोटों को देश के दूसरे हिस्सों में स्थानांतरित करने के लिए उसे ले जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर ही अफरातफरी मच गई।
स्थानीय मीडिया (एल डेबर, यूनिटेल) के अनुसार, ये हादसा शाम करीब 6 बजे (स्थानीय समय) हुआ, जब विमान लैंडिंग या टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया और एयरपोर्ट की बाउंड्री मेश तोड़कर सड़क पर जा गिरा। विमान कई कारों और वाहनों से टकराया, जिससे कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विमान नए बैंक नोट्स (मुद्रा) को देश के अन्य हिस्सों में ले जा रहा था।
दुर्घटना के बाद एल अल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, राष्ट्रीय एयरलाइन बोलीवियाना डे एविएसन ने एक बयान में कहा, कि हादसे में शामिल विमान उनकी फ्लीट का हिस्सा नहीं था। स्थानीय मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दिखा कि विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, साथ ही उस एवेन्यू पर खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई थीं जहां दुर्घटना हुई।
Images from the site shows several vehicles with significant damage and people down from the Bolivian Air Force plane crash in El Alto.
There are multiple fatalities and injuries, according to Vamos El Alto and RTP. https://t.co/HrF2iFeWGs
— AZ Intel (@AZ_Intel_) February 27, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- शह मात The Big Debate: इधर फाग.. उधर गाने.. मुकाबले में सियासी तराने, भूपेश बघेल को अनुज शर्मा ने दिया जवाब, होली से पहले गरमाई प्रदेश की सियासत
- Vande Bharat IBC24 News: कोर्ट में धराशायी हुआ ‘शराब घोटाले’ का पहाड़.. CBI को भी पड़ी कड़ी फटकार.. क्या वाकई रची गई थी केजरीवाल के खिलाफ कोई ‘साजिश?’ जानें..
- One Stop Center Deoria Case : सुरक्षा घेरा तोड़कर वन स्टॉप सेंटर से भाग निकली नाबालिग, लापरवाही देख भड़के एसपी, दरोगा समेत पूरी टीम पर ताबड़तोड़ एक्शन

Facebook


