Kailash Vijayvargiya Health News: मध्यप्रदेश के इस दिग्गज मंत्री की बिगड़ी तबीयत, मुंबई अस्पताल में किए गए भर्ती

मध्यप्रदेश के इस दिग्गज मंत्री की बिगड़ी तबीयत, Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya's health deteriorates, admitted to hospital

Kailash Vijayvargiya Health News: मध्यप्रदेश के इस दिग्गज मंत्री की बिगड़ी तबीयत, मुंबई अस्पताल में किए गए भर्ती

Faridabad News/ Image Credit: IBC24

Modified Date: October 31, 2025 / 12:38 am IST
Published Date: October 30, 2025 8:53 pm IST

इंदौर। Kailash Vijayvargiya Health News: मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को स्वास्थ्य खराब होने के बाद इंदौर के मुंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार वे पिछले कुछ दिनों से लगातार दौरे और कार्यक्रमों में व्यस्त थे, जिसके चलते उन्हें थकान और असहजता महसूस हुई। विजयवर्गीय की कई मेडिकल जांचें (टेस्ट) की गई हैं। फिलहाल उनकी सेहत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पिछले 5 दिनों से लगातार कई राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे। लगातार यात्राओं और व्यस्त दिनचर्या के कारण उन्हें थकान और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव जैसी परेशानी हुई। विजयवर्गीय के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

इन्हें भी पढ़ें:

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।