भोपाल : हनुमान जयंती पर चल समारोह की परमिशन कैंसिल, प्रशासन ने इस वजह से उठाया ये कदम

Ads

  •  
  • Publish Date - April 16, 2022 / 10:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

भोपाल । मध्य प्रदेश के भोपाल में हनुमान जन्मोत्सव पर चल समारोह की परमिशन कैंसिल कर दी गई है। बताया जाता है कि इंटेलिजेंस इनपुट के बाद समारोह की परमिशन रद्द किया गया है। बता दें कि सिर्फ एक ही जगह के चल समारोह की परमिशन कैंसिल की गई है।

यह भी पढ़ें:  नहीं थम रहा बच्चियों, युवतियों और महिलाओं की गुमशुदगी का सिलसिला, RTI से सामने आए चौकाने वाले आंकड़े

पुलिस ने 10 अप्रैल को 16 शर्तों के तहत चल समारोह की अनुमति दी थी । पुलिस ने सांप्रदायिकता और असंवेदनशीलता से क्षेत्र में अशांति फैलने की आशंका जताई है। दूसरी ओर छिंदवाड़ा के सिमरिया हनुमान मंदिर में पीसीसी चीफ कमलनाथ पहुंचे। 101 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।