MP Assembly Election 2023: घोड़े में सवार होकर मतदाताओं के बीच पहुंचे उम्मीदवार, हाथ जोड़ कर मांगा आशीर्वाद

MP Assembly Election 2023: घोड़े में सवार होकर मतदाताओं के बीच पहुंचे उम्मीदवार, हाथ जोड़ कर मांगा आशीर्वाद

MP Assembly Election 2023: घोड़े में सवार होकर मतदाताओं के बीच पहुंचे उम्मीदवार, हाथ जोड़ कर मांगा आशीर्वाद

Candidates arrived riding on horses

Modified Date: November 5, 2023 / 12:21 pm IST
Published Date: November 5, 2023 12:21 pm IST

शशिकांत शर्मा, खरगोन:

Candidates arrived riding on horses: खरगोन में विधानसभा चुनाव के दौरान रोचक तस्वीरें देखने को मिल रही है। उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर बाकि नहीं रख रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान ऐसी ही एक अनोखी तस्वीर खरगोन शहर में देखने को मिली जहां खरगोन विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी बालकृष्ण पादीदार ने अनोखे अंदाज में चुनावी जनसंपर्क किया। इस दौरान खरगोन के बीजेपी उम्मीदवार बालकृष्ण पाटीदार अपने चिर परिचित अंदाज में घोड़े पर सवार होकर खरगोन के वार्ड क्रमांक 30 के नर्मदा नगर इलाके में जनसंपर्क कर वोट मांगने पहुंचे।

Read More: MP Assembly Election 2023 : रसोइयों और स्व सहायता समूहों के लिए कमलनाथ ने फिर दोहराया अपना वादा, जानें क्या कहा..

मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद

Candidates arrived riding on horses: जहां घुड़सवारी कर पूर्व कृषि मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने अनोखे अंदाज में प्रचार कर जनसंपर्क के दौरान घोड़े पर बैठकर आम जनता से समर्थन मांगा। अपने चुनावी प्रचार के दौरान वार्ड में घोड़े पर सवार होकर बीजेपी उम्मीदवार पाटीदार द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं के लवाजमे के साथ मतदाताओं से हाथ जो़ेड़ कर आशीर्वाद मांगते नजर आए। बीजेपी उम्मीदवार पाटीदार के इस अनोखे चुनावी प्रचार से मतदाता भी दंग रह गए। उल्लेखनीय है की बीजेपी उम्मीदवार पाटीदार को बचपन से ही घुड़सवारी का शौक रहा है।

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में