रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान पर फूटा गुस्सा, मसूद समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, कहा- खराब हो गई है उनकी मानसिक स्थिति, इलाज कराने के लिए करेंगे चंदा
MLA Rameshwar sharma: BJP विधायक रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान पर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष उन पर जमकर बरस रहा है।
Rameshwar Sharma
भोपाल। MLA Rameshwar Sharma controversial statement: BJP विधायक रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान पर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष उन पर जमकर बरस रहा है। आरिफ मसूद के समर्थकों ने जहांगीराबाद थाने में विधायक के खिलाफ थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा है।
आरोप है कि विधायक रामेश्वर शर्मा ने आरिफ मसूद को सिमी का सदस्य बताया था। समर्थकों का कहना रामेश्वर शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। आरोप लगााया कि रामेश्वर शर्मा की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। उनके इलाज के लिए चंदा किया जाएगा। रामेश्वर शर्मा ने जो आरोप लगाए उन्हें वो सिद्ध करें। दूसरी ओर थाना प्रभारी ने कहा कि आवेदन की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी! MPPSC ने निकाली बंपर भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी
तीसरी ओर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भी विवादित बयान दिया है। शर्मा ने अपने बयान में कहा कि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान और ISI के पक्के दूत और एजेंट हैं और उनका दिवालियापन भी निकल चुका है। शर्मा ने उनके खिलाफ यह तक कह दिया कि दिग्गी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना था, लेकिन उन्हें नहीं बनाया जा रहा है इसलिए वह पागलपन के दौर से गुजर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हाइवे चेकिंग के दौरान मिला 72 किलो गांजे का जखीरा, देखकर उड़ गए पुलिस के होश

Facebook


