Chaitra Navratri Special Train: चैत्र नवरात्रि पर आसानी से होंगे मां शारदा के दर्शन, इस स्टेशन पर रुकेंगी 15 जोड़ी ट्रेनें, रेलवे का बड़ा फैसला

Chaitra Navratri Special Train: चैत्र नवरात्रि पर आसानी से होंगे मां शारदा के दर्शन, इस स्टेशन पर रुकेंगी 15 जोड़ी ट्रेनें, रेलवे का बड़ा फैसला

Chaitra Navratri Special Train: चैत्र नवरात्रि पर आसानी से होंगे मां शारदा के दर्शन, इस स्टेशन पर रुकेंगी 15 जोड़ी ट्रेनें, रेलवे का बड़ा फैसला

Chaitra Navratri Special Train | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 17, 2026 / 10:19 am IST
Published Date: March 17, 2026 8:44 am IST
HIGHLIGHTS
  • 19 मार्च से 1 अप्रैल तक मैहर स्टेशन पर 30 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव रहेगा
  • ठहराव का समय 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट किया गया है
  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा

मैहर: Chaitra Navratri Special Train चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मैहर स्थित मां शारदा धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेल मंत्रालय ने मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी यानी कुल 30 एक्सप्रेस ट्रेनों को 5-5 मिनट का अस्थायी ठहराव देने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 19 मार्च से 1 अप्रैल तक लागू रहेगी।

Chaitra Navratri Special Train पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव के अनुसार, नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पहुंचते हैं। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। सामान्य दिनों में इनमें से कई ट्रेनें मैहर स्टेशन पर नहीं रुकती थीं। रेलवे ने भीड़ को देखते हुए ट्रेनों के अस्थायी ठहराव का समय 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट कर दिया है, ताकि बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। वहीं स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेलवे पुलिस और जीआरपी की अतिरिक्त टीमें भी तैनात की जाएंगी।

डाउन दिशा में जिन प्रमुख ट्रेनों को मैहर में अस्थायी ठहराव दिया गया है, उनमें एलटीटी-गोरखपुर, एलटीटी-छपरा, एलटीटी-रक्सौल, एलटीटी-अयोध्या कैंट, एलटीटी-रांची, एलटीटी-गुवाहाटी, चेन्नई-छपरा, वलसाड-मुजफ्फरपुर, सूरत-छपरा, पुणे-गोरखपुर, पुणे-बनारस, पूर्णा-पटना, दुर्ग-नवतनवा, सीएसएमटी-कोल्हापुर और बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस शामिल हैं।वहीं अप दिशा में गोरखपुर-एलटीटी, छपरा-एलटीटी, रक्सौल-एलटीटी, अयोध्या कैंट-एलटीटी, रांची-एलटीटी, गुवाहाटी-एलटीटी, छपरा-चेन्नई, मुजफ्फरपुर-वलसाड, छपरा-सूरत, गोरखपुर-पुणे, बनारस-पुणे, पटना-पूर्णा, नवतनवा-दुर्ग, कोल्हापुर-सीएसएमटी और पटना-बांद्रा टर्मिनस जैसी ट्रेनें भी मैहर स्टेशन पर रुकेंगी।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।