Dhirendra Shastri Statement: ‘अब गाय खाने वाले भी गाय को राष्ट्र माता बनाने..’, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, जानिए किसके बयान पर किया पलटवार
Dhirendra Shastri Statement: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोर ली हैं।
dhirendra shastri/ imge source: bc24 fie image
- खजुराहो में पं धीरेंद्र शास्त्री का आया बयान
- अब गाय खाने वाले भी गाय को राष्ट्र माता बनाने की कर रहे मांग
- मोहम्मद मदनी के बयान के बाद बोले धीरेंद्र शास्त्री
Dhirendra Shastri Statement: खजुराहो। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोर ली हैं। खजुराहो में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “अब गाय खाने वाले भी गाय को राष्ट्र माता बनाने की मांग कर रहे हैं।”
Arshad Madani Statement: क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, मौलाना अरशद मदनी ने हाल ही में गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अगर गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाता है तो गाय के नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग और नफरत की राजनीति पर रोक लग सकती है। साथ ही इससे देश में आपसी भाईचारा और अमन-चैन कायम रहेगा। मदनी के इस बयान को लेकर देशभर में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Bageshwar Dham News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने साधा निशाना
इसी मुद्दे पर जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया गया तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि समय बदल रहा है और अब वे लोग भी गाय के महत्व को समझने लगे हैं, जो पहले इसका विरोध करते थे। हालांकि उन्होंने किसी समुदाय विशेष का नाम नहीं लिया।धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत की संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj Ka Rashifal 28 May : नौकरी, बिजनेस, प्यार और पैसों में आने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए किस राशि के जातकों के लिए खुलने वाले हैं सफलता के द्वार
- Aaj Ka Panchang 28 May 2026 :आज गुरुवार को पलटने वाली है आपकी तकदीर! बस भूलकर भी राहुकाल में न करें ये गुप्त दान, नोट कर लें आज का सबसे शुभ मुहूर्त
- Twisha Sharma Death Case Update : त्विषा डैथ केस में हाईकोर्ट से देर रात लगा सास गिरिबाला सिंह को तगड़ा झटका! रद्द हुई बेल, अब सीधे जाना होगा जेल
- Eid ul Zuha 2026 : बकरीद को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ी गाइडलाइन लागू! वक्फ बोर्ड ने सोशल मीडिया और कुर्बानी को लेकर दी ये सख्त चेतावनी

Facebook


