Home » Madhya Pradesh » PM Modi Birthday: Special rituals at Bageshwar Dham on PM Modi's birthday
PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर बागेश्वर धाम में विशेष अनुष्ठान, 75 ब्राह्मण, 75 कन्याएं और हवन, धीरेंद्र शास्त्री ने शुभकामनाएं देकर कह दी ये बड़ी बात
Ads
PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर बागेश्वर धाम में विशेष अनुष्ठान, 75 ब्राह्मण, 75 कन्याएं और हवन, धीरेंद्र शास्त्री ने शुभकामनाएं देकर कह दी ये बड़ी बात
छतरपुर: Chhatarpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर बागेश्वर धाम में विशेष धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें भारत को गति और प्रगति देने वाला बताया। PM Modi Birthday
PM Modi Birthday: इस खास मौके पर बागेश्वर धाम में सुबह से ही अनुष्ठान प्रारंभ हो गए। बनारस से आए 75 ब्राह्मणों ने दुर्गा सप्तशती और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद यज्ञशाला में हवन का आयोजन किया गया। धाम में 75 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। साथ ही, ब्राह्मणों को भी भोजन कराया गया और श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई।
PM Modi Birthday: धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी किए गए। गौ-पूजन कर गायों को चारा खिलाया गया। इसके अलावा गरीब स्कूली बच्चों को पढ़ाई का सामान वितरित किया गया जिससे उनके चेहरे खिल उठे। बागेश्वर धाम के पुजारी आचार्य धीरू त्रिपाठी और प्रदीप महाराज ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री की लंबी आयु और देश की प्रगति की कामना हेतु किया गया था।