Chhindwara Suicide Case: हाथ-पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिख महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जानें किस बात से थी परेशान
Chhindwara Suicide Case: हाथ-पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिख महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जानें किस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Chhindwara Suicide Case: हाथ-पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिख महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जानें किस बात से थी परेशान /Photo Creadit: IBC24
- 32 वर्षीय विवाहिता की ज़हर सेवन के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई
- पुलिस को महिला के हाथों और पैरों पर मेहंदी से लिखे संदेश मिले हैं
- पोस्टमार्टम, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
छिंदवाड़ा। Chhindwara Suicide Case: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई में थाना क्षेत्र के ग्राम चन्हियाखुर्द में एक विवाहिता ने ज़हर खाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिखकर पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए है। पुलिस ने लिखे गए नोट को अहम साक्ष्य मानकर पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका की शादी 13 साल पहले हुई थी।
पुलिस के अनुसार महिला ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच के दौरान महिला के हाथों और पैरों पर मेहंदी से लिखे संदेश मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जांच का महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए सुरक्षित कर लिया है। चौरई थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले के अनुसार मृतका की पहचान प्रीति वर्मा (Chhindwara Suicide Case) (32) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे पहले जिला अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
Chhindwara Suicide Case जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के हाथ और पैरों पर मेहंदी से लिखे संदेशों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई है। इन संदेशों को केस डायरी में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि इन संदेशों की भी जांच की जा रही है और अन्य साक्ष्यों के साथ उनका परीक्षण किया जाएगा। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतका के परिवार में पहले भी एक दुखद घटना हो चुकी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एफएसएल जांच तथा अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Facebook


