Chhindwara Newlywed Dies : एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा… नवविवाहिता की मौत से मचा हड़कंप! आखिर क्या हुआ सोनिया के साथ?

छिंदवाड़ा में प्रेम विवाह के महज एक साल बाद नवविवाहिता सोनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने पति पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Chhindwara Newlywed Dies : एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा… नवविवाहिता की मौत से मचा हड़कंप! आखिर क्या हुआ सोनिया के साथ?

Chhindwara Newlywed Dies :

Modified Date: September 2, 2026 / 08:11 pm IST
Published Date: September 2, 2026 8:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रेम विवाह के एक साल बाद सोनिया की संदिग्ध मौत
  • तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
  • मायके पक्ष ने पति पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए

छिंदवाड़ा : Chhindwara Newlywed Diesमध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनिया के रूप में हुई है, जिसने महज एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुंडीपुरा थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

सोनिया की अचानक बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सोनिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सोनिया की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और पति पर गंभीर आरोप लगाए।

मायके पक्ष ने पति पर लगाया आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। Newlywed Death सूचना मिलते ही कुंडीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेम विवाह के महज एक साल के भीतर हुई इस मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।

इन्हें भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.