बागेश्वर महाराज की कथा का अंतिम दिन आज, समय में हुआ परिवर्तन, आज ही होगा “गुरु दीक्षा” कार्यक्रम
Bageshwar maharaj katha "दिव्य कथा" का अंतिम दिन आज, कथा के समय में किया गया परिवर्तन, 2 से शाम 5 बजे तक होगी कथा
Korba Hanumant Katha News/Image Credit: IBC24 File Photo
Bageshwar maharaj katha: छिंदवाड़ा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेद्र कृष्ण शास्त्री की कथा इन दिनों छिंदवाड़ा के सिमरिया में चल रही है। आज दिव्य कथा का आखिरी दिन है। आज के कथा के समय में बदलाव किया गया है। आज की कथा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके अलावा सुबह 11 बजे से गुरु दीक्षा का कार्यक्रम होने जा रहा है।
Bageshwar maharaj katha: बता दें पिछले 3 दिनों से पीसीसी चीफ कमलनाथ के विधानसभा क्षेत्र सिमरिया में पं. धीरेद्र शास्त्री की कथा चल रही है। आज कथा का आखिरी दिन है। कथा करने के बाद महाराज शाम 5 बजे बागेश्वर धाम के लिए रवाना होंगे। बता दें इससे पहले कथा शाम को 4 बजे से शुरु होकर शाम 7 बजे तक चल रही थी। कथा करने पहुंचे पंडित शास्त्री का स्वागत मुख्य यजमान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे व छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने किया था।
ये भी पढ़ें- Bhind news: उफान पर सोनभद्रिका नदी, रपटा पार करने की कोशिश कर रहा युवक का बिगड़ा बैलेंस, ऐसे बची जान
ये भी पढ़ें- शनिदेव की होगी विशेष कृपा, चमकने जा रहा इन राशियों के जातकों का भाग्य, धनलाभ-नौकरी के प्रबल योग

Facebook


