CM Dr. Mohan Yadav News: सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले चरों जवान पुलिस लाइन में पदस्थ थे। चारो जवान ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे और इसी दौरान ये भीषण सड़क हादसा हुआ। चारो जवान मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
CM Dr. Mohan Yadav News: वहीं अब इस हादसे पर प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव का बयान सामने आया है। सीएम डॉ मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, आज सागर जिले में सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन होने का समाचार हृदयविदारक है। हादसे में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल पुलिसकर्मी शीघ्र स्वस्थ हो।
आज सागर जिले में सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन होने का समाचार हृदयविदारक है। हादसे में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 10, 2025
CM Dr. Mohan Yadav News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ह भीषण सड़क हादसा सागर जिले के NH44 बांदरी मालथौन के पास हुआ। जवान ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कंटेनर ने BD & DS की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में चार जवानों की मौत हो गई और एक अन्य गंभी रूप से घायल हो गया।
इन्हे भी पढ़ें:-