MP News | Photo Credit: ANI
भोपाल: MP News छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। यहां हर तरफ बाढ़ आ गई है। जिसकी वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित लोग शिविर में रहने को मजबूर हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है और ऐसे मुश्किल वक्त में मध्यप्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।
MP News सीएम मोहन यादव ने कहा, “भारी बारिश के कारण कई जगह बाढ़ आ गई है, पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा में बाढ़ से भारी क्षति हुई है। पड़ोसी राज्य की मदद करना हमारी ज़िम्मेदारी है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से हमने CM फंड में 5 करोड़ रुपये और कुछ राहत सामग्री भेजी है… उन्हें जो भी ज़रूरत होगी, मध्य प्रदेश हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।”
आपको बता दें कि दंतेवाड़ा में आई बाढ़ से कई गांव डूब गए हैं। लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। लोगों के इस स्थिति को देखते हुए सीएम मोहन ने मदद के लिए आगे आए हैं और आर्थिक सहायता और राहत सामग्री भेजी है।
▶भोपाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारी बारिश से दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में भारी क्षति हुई है।
▶उन्होंने बताया कि MP सरकार की ओर से CM फंड से 5 करोड़ रुपये और राहत सामग्री भेजी गई है।
▶सीएम ने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ की हर ज़रूरत में मध्य प्रदेश साथ खड़ा रहेगा।… pic.twitter.com/t0oyTDVYNm— IBC24 News (@IBC24News) September 7, 2025
CM विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट कर आभार जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद मोहन यादव जी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, अपितु आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद।
आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद मोहन यादव जी।
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, अपितु आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद। https://t.co/Ex5HYkX5Wm
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 7, 2025