‘मामा की चाय.. अपनों के साथ’ : चुनाव नतीजों के बाद लोगों से मिलने पहुंचे सीएम शिवराज, जताया जनता का आभार
CM Shivraj reached to meet people after election results
CM Shivraj reached to meet people
भोपालः CM Shivraj reached to meet people मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल नगर निगम में ऐतिहासिक जीत मिलने पर ‘मामा की चाय अपनों के साथ’ कार्यक्रम के जरिए भोपाल की जनता से चाय पर चर्चा करने निकले…इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बार फिर खुद को टाइगर कहा है…〈 >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP ग्रुप से जुड़ने के लिएयहां Click करें*<< 〉
CM Shivraj reached to meet people भोपाल नगर निगम में मिली शानदार जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘मामा की चाय अपनों के साथ’ कार्यक्रम के तहत मध्य विधानसभा क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इलाके में पेयजल की समस्या दूर करने को लेकर किए गए प्रयासों पर बात की।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से गुंडे बदमाशों के परेशान करने की शिकायत की जिस पर उन्होंने मंच से पुलिस को गुंडे बदमाशों पर नकेल कसने और एक पुलिस चौकी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान खुद को टाइगर बताया। मुख्यमंत्री ने बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के लिए लोगों का आभार जताया लेकिन कहा कि ये आभार सभा नहीं विश्वास सभा है जिसे कभी खंडित नहीं होने दिया जाएगा।

Facebook


