कोरोना को लेकर सरकार उठा सकती है कड़े कदम, सीएम शिवराज मंत्रियों के साथ कर रहे समीक्षा

कोरोना को लेकर सरकार उठा सकती है कड़े कदम, सीएम शिवराज मंत्रियों के साथ कर रहे समीक्षा! CM Shivraj Singh Taking Review Meeting on Corona

कोरोना को लेकर सरकार उठा सकती है कड़े कदम, सीएम शिवराज मंत्रियों के साथ कर रहे समीक्षा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: December 24, 2021 3:43 pm IST

भोपाल: CM Shivraj Singh Taking Review Meeting देश के कई हिस्सों में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। हाला​त को देखते हुए कई राज्यों की सरकारों ने नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन लगा दिया है। मध्यप्रदेश में हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके चलते सीएम शिवराज ने कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा हो रही है और सरकार बड़े कदम उठा सकती है। बैठक के दौरान प्रदेश में प्रतिबंधों को लेकर भी चर्चा होगी।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

CM Shivraj Singh Taking Review Meeting बता दें कि मध्यप्रदेश में 37 दिन बाद फिर नाइट कर्फ्यू की शुरुआत हो गई है। यहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रोक रहेगी। वैक्सीन के दोनों डोज न लगवाने वालों की कई जगह एंट्री बैन रहेगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसका असर नए साल के जश्न पर पड़ना तय है। इससे पहले सरकार ने 17 नवंबर को कोरोना की सभी पाबंदियां हटा ली थीं।

Read More: कारोबारी के घर से अब तक 150 करोड़ कैश जब्त, 8 मशीनें 24 घंटे में भी नहीं गिन पाईं नोट.. गिनती अब भी जारी.. वीडियो वायरल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"