8 चीतों की मौत के बाद CM शिवराज का सख्त एक्शन, जसवीर सिंह को PCCF के पद से हटाया

Ads

Aseem Srivastava made PCCF of Wildlife : जसवीर सिंह चौहान को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वाइल्डलाइफ के पद से हटा दिया गया है। 

  •  
  • Publish Date - July 17, 2023 / 06:05 PM IST,
    Updated On - July 17, 2023 / 06:09 PM IST

Aseem Srivastava made PCCF of Wildlife

Aseem Srivastava made PCCF of Wildlife : भोपाल। मध्यप्रदेश के कूनो में नामीबिया से लाए गए चीतों की लगातार मौत होने की वजह से सीएम शिवराज ने बड़ा एक्शन लिया है। बताया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जसवीर सिंह चौहान को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वाइल्डलाइफ के पद से हटा दिया गया है।  मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग मंत्रालय से जारी पदस्थापना आदेश के अनुसार जसवीर सिंह चौहान भारतीय वन सेवा 1987 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी मुख्यालय भोपाल से प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्पादन मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

read more : बालिका छात्रावास में अव्यवस्था और आटे में कीड़े देख भड़की विधायक रामबाई, CM शिवराज पर साधा निशाना, वीडियो वायरल… 

Aseem Srivastava made PCCF of Wildlife : असीम श्रीवास्तव भारतीय वन सेवा 1988 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्पादन मुख्यालय भोपाल से प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणियों मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। कुल मिलाकर अब श्री असीम श्रीवास्तव को चीता की चिंता करने की जिम्मेदारी दी गई है।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें