Congress in Balaghat
भोपालः Congress in Balaghat मध्यप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। एक एक अब पूरे प्रदेश के जिला पंचायतों के नतीजे सामने आ रहे है। बालघाट जिला पंचायत पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस समर्थित सम्राटसिंह सरस्वार ने जीत हासिल की है। सम्राट कांग्रेस के पूर्व MLA अशोक सारस्वत के बेटे हैं। वहीं अनूपपुर में भी कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। यहां कांग्रेस की प्रीति रमेश सिंह अध्यक्ष चुनी गई है। इसके अलावा आगर मालवा जिले में बीजेपी अपना दमखम दिखाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। यहां से बीजेपी की मुन्नाबाई अध्यक्ष चुनी गई है।
Read more : किच्चा सुदीप ने बॉक्स ऑफिस पर लाया तूफान, पहले दिन की इतने करोड़ की धाकड़ की कमाई…
Congress in Balaghat वहीं जबलपुर में भी भाजपा का कब्जा हो गया है। यहां से बीजेपी की मुन्नाबाई अध्यक्ष बनी है। भाजपा की जीत के बाद विधायक सुशील तिवारी इंदु का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये जीत 2023 के लिए बूस्टर डोज़ का काम करेगी। कांग्रेस के 2 सदस्यों को खरीदने के आरोप पर विधायक कहा कि कांग्रेस जब भी हारती है तो अनर्गल आरोप लगाती है।
Read more : हॉस्टल में भड़की आग में 8 लोग जिंदा जले, 4 की हालत गंभीर, 200 को बचाया
भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में ऐन वक्त पर बड़ा उलटफेर हो गया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नवरंग गुर्जर की पत्नी रामकुंवर गुर्जर जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। भाजपा ने रामकुंवर गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था। इससे पहले कांग्रेस की तरफ से रश्मि अवनीश भार्गव को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। भाजपा ने नवरंग गुर्जर को अपने पाले में लेकर उनकी पत्नी को उम्मीदवार घोषित कर दिया।