दतिया उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू
दतिया उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू
दतिया, तीन अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से हुई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मतों की गणना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए कुल 21 टेबल लगाई गई हैं, जिनमें से 20 टेबल ईवीएम के मतों की गिनती के लिए निर्धारित हैं।
कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया। दिल्ली की एक अदालत ने अप्रैल में उन्हें धोखाधड़ी के एक मामले में तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई।
इस उपचुनाव में कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी सहित कुल 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ जिसमें 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राजेंद्र भारती ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा को 7,700 से अधिक मतों के अंतर से हराया था।
भाषा दिमो शोभना खारी
खारी

Facebook


