Retirement Age Plans: नौकरी खत्म, लेकिन कमाई नहीं! रिटायरमेंट से पहले कर लें ये काम! 85,000 रुपये महीना पाने का ये तरीका बन सकता है बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा
Retirement Age Plans: रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी चिंता नियमित आमदनी की होती है। नौकरी खत्म होने के बाद खर्चों को संभालना सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है। ऐसे में सही निवेश और पेंशन प्लान से भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। अगर आप रिटायर हो चुके हैं या होने वाले हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।
(Retirement Age Plans/ Image Credit: AI-generated)
- ₹5,000 की SIP से बन सकता है बड़ा रिटायरमेंट फंड।
- 25 साल के निवेश से करीब ₹85 लाख का कॉर्पस।
- SWP से रिटायरमेंट के बाद नियमित आय का विकल्प।
नई दिल्ली: Retirement Age Plans: रिटायरमेंट जिंदगी का एक नया पड़ाव होता है। जहां नौकरी की जिम्मेदारियों से राहत तो मिलती है, लेकिन नियमित आमदनी की चिंता बनी रहती है। घर के खर्च, मेडिकल जरूरतों और रोजमर्रा की चीजों के लिए स्थिर आय जरूरी होती है। ऐसे में सही समय पर निवेश की योजना बनाकर रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा (Retirement Age Plans) हासिल किया जा सकता है।
SIP से तैयार करें बड़ा रिटायरमेंट फंड
रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Retirement Age Plans) एक लोकप्रिय विकल्प है। इसमें निवेशक हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में जमा करते हैं। लंबे समय तक निवेश करने पर कंपाउंडिंग की मदद से अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र से हर महीने 5,000 रुपये की SIP शुरू करता है और 25 साल तक निवेश जारी रखता है तो अनुमानित 12% सालाना रिटर्न के आधार पर करीब 85 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है।
25 साल की SIP से कैसे बनेगा 85 लाख का फंड?
अगर कोई निवेशक 25 साल तक हर महीने 5,000 रुपये जमा करता है तो उसकी कुल निवेश राशि 15 लाख रुपये होगी। अनुमानित 12% सालाना रिटर्न के हिसाब से यह रकम बढ़कर करीब 85.11 लाख रुपये हो सकती है। इसमें लगभग 70 लाख रुपये का फायदा कंपाउंडिंग और रिटर्न के जरिए मिल सकता है। हालांकि म्यूचुअल फंड रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करते हैं।
SWP से शुरू कर सकते हैं नियमित कमाई
रिटायरमेंट के बाद जमा फंड से नियमित आय के लिए SWP यानी सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (Retirement Age Plans) का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें निवेशक अपने जमा किए गए फंड से हर महीने एक तय रकम निकाल सकते हैं। अगर 85 लाख रुपये के फंड को SWP के जरिए निवेश किया जाए और अनुमानित 12% रिटर्न मिले तो इससे लंबे समय तक मासिक आय लेने का विकल्प बन सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Share Market New Timings: निवेशकों के लिए जरूरी खबर! आज से बदल गया बाजार का समय, अब कितने बजे खुलेगा और कब होगा बंद? जानें पूरी डिटेल
- Today Live Breaking News and Updates 3 August 2026: दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 219 वोटों से आगे, जानें ताजा रुझान
- Paras Jain passes away: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन, 76 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 1990 में पहले बार बने थे विधायक

Facebook


