DA Hike Latest News: अब मनेगी असली होली, राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, केंद्र के सामान मिलेगा वेतन

DA Hike Latest News: अब मनेगी असली होली, राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, केंद्र के सामान मिलेगा वेतन

DA Hike Latest News: अब मनेगी असली होली, राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, केंद्र के सामान मिलेगा वेतन

DA Hike Latest News Today || Image- Symbolic (Canva)

Modified Date: March 3, 2026 / 07:39 am IST
Published Date: March 3, 2026 7:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों का डीए बढ़ाकर 58% किया
  • जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का बकाया छह किस्तों में मिलेगा
  • मुख्यमंत्री ने होली की शुभकामनाओं के साथ किसान कल्याण वर्ष के तहत कई फैसले लिए

भोपाल: DA Hike Latest News Today मध्यप्रदेश सरकार ने होली से पहले राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने की सोमवार को घोषणा की, जिससे यह बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बयान में कहा कि सभी शासकीय कर्मचारियों को अप्रैल 2026 के वेतन (जिसका भुगतान मई में होगा) में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जो केंद्र सरकार के समान है।

MP DA Hike उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के बकाये का भुगतान मई 2026 से छह समान किस्तों में किया जाएगा। यादव ने बताया कि पेंशन पानों वालों को भी जनवरी से फरवरी 2026 की अवधि के लिए 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता उनकी पेंशन में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।”

उन्होंने बताया कि ‘किसान कल्याण वर्ष’ के तहत बड़वानी में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यादव ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।