Hata Groom Beaten Video : दूल्हे को घोड़ी पर देख आगबबूला हुए दबंग, बीच रास्ते में किया ऐसा कांड ,मंडप की जगह सीधे थाने पहुंच गए बाराती, देखें वीडियो

Ads

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग दलित दूल्हे के साथ शादी के जश्न के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। घोड़ी पर सवार दूल्हे को नीचे उतारकर लाठी-डंडों से पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Reported By: Naresh Mishra

    ,
  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 01:21 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 01:21 PM IST

Hata Groom Beaten Video / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • शादी के दौरान दलित दूल्हे के साथ मारपीट
  • घोड़ी से उतारकर लाठी-डंडों से हमला
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दमोह : Hata Groom Beaten Video मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में सामाजिक भेदभाव की एक गंभीर घटना सामने आई है। बिजौरी पाठक गांव में एक दिव्यांग दलित दूल्हे की रछवाई के दौरान कुछ दबंगों ने रास्ता रोककर मारपीट की। दबंगों को दूल्हे का घोड़ी पर चढ़ना इतना बुरा लगा की उन्होंने दूल्हे को नीचे उतारकर लाठियों से हमला कर दिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस घटना की शिकायत पीड़ित दूल्हे ने पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

पीड़ित दूल्हे गोलू अहिरवार की बारात छतरपुर जाने वाली थी। रवानगी से पहले जब गांव में जश्न मनाया जा रहा था और दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर लोधी मोहल्ले से गुजरा, तभी वहां के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। Dalit Dulha Horse Dispute MP आरोपियों ने दिव्यांग गोलू को घोड़ी से नीचे पटक दिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आई दूल्हे की मां और बहन के साथ भी हाथापाई की गई, जिसमें उनके गहने गायब होने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। इस घटना के तुरंत बाद पूरी बारात दूल्हे को लेकर हटा थाने पहुंच गई। Damoh Trending News पुलिस ने पूरे मामले में त्वतरित कार्यवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ SC-ST एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

इन्हे भी पढ़ें:-