दतिया उपचुनाव : दूसरे दौर के बाद भाजपा के आशुतोष तिवारी 875 मतों से आगे

दतिया उपचुनाव : दूसरे दौर के बाद भाजपा के आशुतोष तिवारी 875 मतों से आगे

दतिया उपचुनाव : दूसरे दौर के बाद भाजपा के आशुतोष तिवारी 875 मतों से आगे
Modified Date: August 3, 2026 / 11:10 am IST
Published Date: August 3, 2026 11:10 am IST

दतिया, तीन अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दूसरे दौर के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के घनश्याम सिंह से 875 मतों से आगे हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दूसरे दौर की मतगणना पूरी होने के बाद तिवारी को 8,253 मत मिले हैं, जबकि सिंह को 7,378 मत प्राप्त हुए हैं।

इससे पहले, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।

दिल्ली की एक अदालत द्वारा इसी वर्ष अप्रैल में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाए जाने और उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

मतगणना जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में पहले डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मतों की गिनती की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि मतगणना 15 दौर में होगी। मतगणना केंद्र पर कुल 21 टेबल लगाई गई हैं, जिनमें 20 टेबल ईवीएम के मतों की गिनती के लिए हैं।

कांग्रेस ने इस सीट से घनश्याम सिंह को, जबकि भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इनके अलावा 19 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।

उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को हुए मतदान में 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

भाषा दिमो रंजन खारी

खारी


लेखक के बारे में