Datia Ashleel Dance Video : छत्तीसगढ़ के बाद अब यहाँ मचा अश्लीलता का तांडव! रामलीला के मंच पर रात भर थिरकीं बार बालाएं, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर में रामलीला मंच पर फूहड़ डांस का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। नगर परिषद के वार्षिक मेले में धार्मिक कार्यक्रम के तुरंत बाद आयोजित डांस को लेकर लोगों में आक्रोश है और जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं।

Datia Ashleel Dance Video : छत्तीसगढ़ के बाद अब यहाँ मचा अश्लीलता का तांडव! रामलीला के मंच पर रात भर थिरकीं बार बालाएं, देखें वीडियो

Datia Ashleel Dance Video / Image Source : IBC24

Modified Date: March 1, 2026 / 08:25 pm IST
Published Date: March 1, 2026 8:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दतिया के भांडेर में रामलीला मंच पर फूहड़ डांस का वीडियो वायरल।
  • नगर परिषद के वार्षिक मेले में धार्मिक कार्यक्रम के बाद देर रात आयोजित हुआ डांस।
  • सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद चारों ओर निंदा और आक्रोश।

दतिया : Datia Ashleel Dance Video मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। भांडेर तहसील में जिस मंच भगवान राम की लीला के लिए सजाया गया था, उसी मंच पर देर रात मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई गईं। भांडेर नगर परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक मेले में रामलीला के समापन के बाद फूहड़ डांस का आयोजन किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरे वीडियो के सामने आने के बाद इस कृत्य की चारों तरफ निंदा हो रही है।

रामलीला के तुरंत बाद किया गया अश्लील डांस

मिली जानकारी के अनुसार , पूरा मामला भांडेर नगर परिषद के वार्षिक मेले की है। यहाँ परंपरा के अनुसार रामलीला का मंचन किया जाता है। आरोप है कि रामलीला खत्म होने के बाद देर रात आर्केस्ट्रा के नाम पर मंच पर बार बालाओं को बुलाया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस पवित्र मंच पर कुछ देर पहले धार्मिक मंचन हुआ था, वहां बार बालाएं फूहड़ गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाले नगरपालिका के अधिकारी और जिम्मेदार लोग इस अश्लीलता को रोकने के बजाय वहां बैठकर मनोरंजन करते रहे।

छत्तीसगढ़ से भी सामने आएं थे ऐसे मामले

आपको बता दें कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से अश्लील डांस का मामला सामने आया था, गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। Gariaband Obscene Dance Video आयोजन के लिए ओडिशा से बार डांसर बुलाई गई, जिसने अश्लील अंदाज में नृत्य किया। इस कार्यक्रम में मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम कार्यक्रम देखने पहुंचे थे और आयोजकों ने उनके लिए आगे की सीट आरक्षित रखी थी। इस पूरे मामले के वीडियो के सामने आने पर हड़कंप मच गया था। कलेक्टर के आदेश पर मैनपुर के एसडीएम तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा दिया गया है।

वन विभाग के रेस्ट हाउस में हुआ था डांस

गरियाबंद का मामला शांत हुआ ही नहीं था कि इसके बाद सूरजपुर से भी अश्लील डांस का वीडियो सामने आया था । Surajpur obscene dance सूरजपुर में वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस कराया गया। महिलाएं अर्धनग्न होकर अश्लील तरीके से डांस करती नजर आ रही थीं। इस मामले में भी 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.