Dead Snake In Poshan Aahar / Image Source : FILE
छिंदवाड़ा: Dead Snake In Poshan Aahar : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र से बांटे गए पोषण आहार के पैकेट में एक मृत ‘सांप’ निकला है। यह गंभीर मामला काराघाट कामठी के आंगनबाड़ी केंद्र का है। इस घटना के उजागर होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है, और जिला कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, काराघाट कामठी आंगनबाड़ी केंद्र से एक हितग्राही को पोषण आहार का पैकेट दिया गया था, जिसे खोलने पर उसके भीतर मरा हुआ सांप दिखाई दिया।Chhindwara Anganwadi Negligence हितग्राही द्वारा इस बात की शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे। अधिकारियों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद पोषण आहार के सैम्पल जब्त कर लिए हैं।
इस बड़ी लापरवाही को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।